जस्थान विश्विद्यालय में गांधी जयंती की छुट्टी रद्द करने पर पीसीसी चीफ गोंविद सिंह डोटासरा ने भाजपा और संघ पर जमकर निशाना साधा है। गोविंद सिंह डोटासरा ने छुट्टी रद्द करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि गोडसे के पदचिह्नों पर चलने वाले क्या कभी गांधी के हो सकते हैं। बता दें एक आदेश जारी कर राजस्थान यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े संघटक कॉलेजों में गांधी जयंती की छुट्टी को निरस्त किया गया है। दरअसल, पीसीसी चीफ गोंविद सिंह डोटासरा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि, “गोडसे के पदचिन्हों पर चलने वाले क्या कभी गांधी के हो सकते हैं? ये सवाल इसलिए.. क्योंकि गांधी जी के लिए संघ की शाखाओं से निकली नफ़रत किसी न किसी रूप में भाजपा सरकारों के निर्णयों में बाहर आ ही जाती है।” उन्होंने कहा कि, “पहले गांधी वाटिका का विरोध, फिर गांधी म्यूजियम को जनता के लिए खोलने पर रोक और अब गांधी जयंती पर राजस्थान विश्विद्यालय द्वारा अवकाश निरस्त करना बापू के प्रति भाजपा की नफ़रत एवं अपमान को जगजाहिर कर रहा है। भाजपा का षड्यंत्र कभी कामयाब नहीं होगा, क्योंकि गांधी इस देश के कण-कण में हैं।”
गोडसे को मानने वाले गांधी के नहीं हो सकते’, गांधी जयंती की छुट्टी रद्द की तो भड़के डोटासरा; BJP को सुनाई खरी-खोटी
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/10/nerity_c862d23870dad9bc5b4221370f21bbc1.png)