कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावी दौरे पर है। पायलट ने हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। जो लोग 300 या 400 पार का नारा लगाते थे। जनता ने उनकी नकारात्मक सोच और घमण्ड का जवाब देकर लोकसभा चुनाव में बहुमत भी पार नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के दस सालों के कुशासन को झेला है। किसानों को परेशान किया गया, उन पर लाठी-गोलियां चलाईं। पायलट ने हरियाणा में विधानसभा भवानी खेड़ा, फरीदाबाद एनआईटी, घरौंड़ा, समालखा, नांगल चौधरी, हथीन, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। वे बुधवार और गुरुवार को भी हरियाणा के चुनावी दौरे पर रहेंगे। उधर, पायलट ने जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा कि लोग कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस अलायंस को पसंद कर रहे हैं। गत दस वर्षों में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की जनता की भलाई के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया जिसके नाम पर जनता से वोट मांगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભાજપ નવસારીમાં કાયદેસરના રાધેકૃષ્ણ મંદિરને તોડવાનું અધમ કૃત્ય કરી રહી છે: સાગર રબારી
અમદાવાદ/ગુજરાત : આમ આદમી પાર્ટીના ગુજરાત પ્રદેશ ઉપપ્રમુખ સાગર રબારીએ એક મહત્વપૂર્ણ મુદ્દે...
પાટણની મોયણી નદીના પટમાં બન્યો બનાવ | SatyaNirbhay News Channel
પાટણની મોયણી નદીના પટમાં બન્યો બનાવ | SatyaNirbhay News Channel
आर्य समाज ने किया पुलिस उपाधीक्षक ओमेन्द्र सिंह शेखावत का स्वागत
आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा का शिष्टमंडल बारां गया और बारां आर्य समाज के पदाधिकारियों के साथ मिलकर...
UP Politics: चित्रकूट में बीजेपी का मंथन, बढ़ी अखिलेश की टेंशन? | Akhilesh Yadav | Yogi Adityanath
UP Politics: चित्रकूट में बीजेपी का मंथन, बढ़ी अखिलेश की टेंशन? | Akhilesh Yadav | Yogi...