जयपुर रेलवे स्टेशन सहित प्रदेश के आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हनुमानगढ़ स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है। धमकी के बाद रेलवे प्रशासन सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जयपुर जंक्शन सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जानकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक को डाक के जरिये धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में जयपुर सहित 8 रेलवे स्टेशनों को 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जयपुर सहित जोधपुर, बीकानेर, अलवर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बूंदी और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशी किरण ने कहा कि धमकी भरे पत्र को लेकर जीआरपी जांच कर रही है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। जयपुर जंक्शन पर भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही। हालांकि, अभी तक कहीं भी कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है इसके अलावा राजधानी जयपुर के धार्मिक स्थलों पर भी ब्लास्ट की धमकी मिली है। राजस्थान को साथ-साथ मध्य प्रदेश के भी कुछ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरा पत्र जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर सलीम अंसारी के नाम से लिखा गया है, जो हनुमानगढ़ स्टेशन अधीक्षक को डाक के जरिये भेजा गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
केंद्रा बुद्रुक येथील पाणंद रस्ता मागणीसाठी एका संतप्त शेतकऱ्याकडून प्रशासनाला आंदोलनाचा इशारा
केंद्रा बुद्रुक येथील पाणंद रस्ता मागणीसाठी एका संतप्त शेतकऱ्याकडून प्रशासनाला आंदोलनाचा इशारा
शहरात बंद असलेली घंटा गाडी अखेर सुरू निवेदनाची मुख्याधिकारी यांनी घेतली दखल
शहरात बंद असलेली घंटा गाडी अखेर सुरू निवेदनाची मुख्याधिकारी यांनी घेतली दखल
નિરમા ચેકપોસ્ટ પાસે ટ્રક દ્રાઈવર ને માર કેટલાક ઈસમોએ માર માર્યો.
નિરમા ચેકપોસ્ટ પાસે ટ્રક દ્રાઈવર ને માર કેટલાક ઈસમોએ માર માર્યો.
અમીરગઢ દહેજનું દુષણ@live24newsgujarat
અમીરગઢ દહેજનું દુષણ@live24newsgujarat
PORBANDAR પોરબંદર વિધાનસભા બેઠક માટે આમ આદમી પાર્ટીના ઉમેદવારે ફોર્મ રજુ કર્યું 11 11 2022
PORBANDAR પોરબંદર વિધાનસભા બેઠક માટે આમ આદમી પાર્ટીના ઉમેદવારે ફોર્મ રજુ કર્યું 11 11 2022