देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। September 2024 के दौरान कंपनी की ओर से कितनी यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी का प्रदर्शन (TVS motors September 2024 sales) कैसा रहा है। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में वाहन निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता TVS Motors की ओर से भी स्कूटर, बाइक और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। September 2024 कंपनी के लिए कैसा रहा है। कितनी यूनिट्स की बिक्री बीते महीने हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
टीवीएस मोटर्स ने September 2024 के दौरान 482495 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की है। इसके पहले कंपनी की ओर से September 2023 के दौरान 402553 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक बिक्री में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।