जयपुर पुलिस ने आज से 15 दिन का ऑपरेशन गरिमा अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने की है। इस दौरान बड़ी संख्या में बाइक राइडिंग करते हुए महिला पुलिसकर्मी कमिश्नरेट से निकलीं। जयपुर सिटी में घूमीं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने सिटी में आमजन को जाग्रत किया। उन्हें बताया- कैसे महिला अपने सुरक्षा के लिए पुलिस तक पहुंच सकती हैं। कैसे अपनी पहचान छिपाए वह बदमाशों की जानकारी पुलिस को दे सकती हैं।एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया- महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे राज्य व्यापी अभियान के तहत ऑपरेशन गरिमा जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 अक्टूबर तक पूरे जयपुर सिटी में चलाया जाएगा। इस दौरान निर्भया की महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग थाना इलाकों, पार्क, मार्केट, मॉल में जाकर महिलाओं को हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी देकर उनके या किसी और के साथ हो रहे गलत काम की जानकारी वह कैसे पुलिस तक पहुंचा सकती बताएंगी।आने वाले दिनों में जयपुर सिटी में इसे लेकर अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें महिलाओं को उनके अधिकार, कानून और उनके हकों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इससे की कोई उनका गलत इस्तेमाल न करे। साथ ही महिलाओं को उनके हक और सुरक्षा के तरीके पता होने चाहिए। ऑपरेशन गरिमा में जयपुर पुलिस अन्य सोशल वर्कर,समाज सेवी महिलाओं के साथ मिलकर भी इस अभियान को आगे बढ़ाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rahul Gandhi के हेलिकॉप्टर की जांच | Loksabha Election 2024 | BJP vs Congress | Election 2024
Rahul Gandhi के हेलिकॉप्टर की जांच | Loksabha Election 2024 | BJP vs Congress | Election 2024
મહુવા સુગરમિલના હોલમાં માનસિંહ પટેલના અધ્યક્ષ સ્થાને આયોજનની મિટિંગ યોજાઈ.
મહુવા તાલુકામાં આગામી દિવસોમાં વૃક્ષારોપણ કાર્યક્રમ અને બાયોગેસ પ્લાન્ટ,પુસ્તકાલયના આયોજનોને લગતી...
खेत पर किसान कर रहा था कीटनाशक का छिड़काव, मौत
कोटा. कनवास क्षेत्र के आवां में खेत पर धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय एक युवक की...