राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) के दो छात्र गुटों के आपसी झगड़े में दो स्टूडेंट घायल हो गए। दोनों छात्र गुट बीटेक सेकंड ईयर के है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में चल रहे वॉलीबॉल टूर्नामेंट को लेकर दोनों गुटों में 29 सितंबर की रात को झगड़ा हुआ था। जिसमें से एक स्टूडेंट निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। उसके सिर और पैर में चोट लगी है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर 30 सितंबर को आरकेपुरम पुलिस ने RTU कॉलेज के 6 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित छात्र ने बताया- वह बीटेक सेकंड ईयर का छात्र है। बीटेक सेकंड ईयर के कुछ छात्र 3-4 दिन से जूनियर स्टूडेंट को परेशान कर रहे थे। सेकंड ईयर के छात्रों से समझाइश और बातचीत के लिए दोस्त के साथ 29 सितंबर की शाम साढ़े 7 बजे करीब हाडी रानी सर्किल स्थित चाय की थड़ी पर गए। वहां पर सेकंड ईयर के छात्रों से बातचीत कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी। मेरे साथी पर लात-हाथ और डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट की। मेरे साथी के सिर और पैर में गम्भीर चोट लगी है। निजी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित छात्र ने बताया- हमारे कॉलेज में इंटर ब्रांच वॉलीबॉल के टूर्नामेंट हो रहे है। जिसमें हमारी टीम ने घटना वाले दिन आरोपी छात्र की टीम को हराया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Wrestlers Protest: आज मुज्जफरनगर में आपात खाप पंचायत, तय की जाएगी देशव्यापी विरोध की रणनीति
नई दिल्ली, किसान नेता और बलियान खाप प्रमुख नरेश टिकैत ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपने पदक...
বালিপৰা চাৰিদুৱাৰত বানৰ ভয়ংকৰ ৰূপ( দৃশ্য-9 ) #baliparaflood #thevoiceofchariduar #SharePost #flood
বালিপৰা চাৰিদুৱাৰত বানৰ ভয়ংকৰ ৰূপ( দৃশ্য-9 ) #baliparaflood #thevoiceofchariduar #SharePost #flood
ડીસા રાણપુર રોડ પર રેતી ભરી દોડતા ડમ્પરો હવે બંધ થઈ જશે
ડીસા રાણપુર રોડ પર રેતી ભરી દોડતા ડમ્પરો હવે બંધ થઈ જશે
દેવગઢ બારીયા ખાતે જય માતાજી ગરબા મંડળ દ્વારા આયોજિત નવરાત્રીમહોત્સવમાં બચુભાઈ ખાબડ ઉપસ્થિત રહ્યા હતા
દેવગઢ બારીયા ખાતે જય માતાજી ગરબા મંડળ દ્વારા આયોજિત નવરાત્રીમહોત્સવમાં બચુભાઈ ખાબડ ઉપસ્થિત રહ્યા હતા
आदर्श पतसंस्था १०१ शाखेपर्यंत भरारी घेवो
रोहयोमंत्री तथा पालकमंत्री संदीपान भुमरे यांचे प्रतिपादन
"पाचोड येथे संस्थेच्या नूतन शाखेचे थाटात उदघाटन ;संस्थेची ही ४२वी शाखा"
आदर्श पतसंस्था १०१ शाखेपर्यंत भरारी घेवो:रोहयोमंत्री तथा पालकमंत्री संदीपान भुमरे यांचे...