कोटा. जिला प्रशासन के निर्देश पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से निशुल्क रिफ्रेशर गेटकीपर ट्रेनिंग का आयोजन जवाहर नगर स्थित एलन समुन्नत कैम्पस के समरस ऑडिटोरियम में किया गया। इस सेशन में करीब 700 फैकल्टीज शामिल हुए। प्रशिक्षण में कोचिंग सेंटर्स के लिए मुख्य नोडल अधिकारी सुनीता डागा, एसडीएम व नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह, एलन कोटा के प्रसीडेंट विनोद कुमावत व क्यूपीआर गेटकीपर सर्टिफाइड ट्रेनर डॉ.हिमांशु शर्मा शामिल रहे। सभी प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण पूर्व और प्रशिक्षण पश्चात फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर मुख्य नोडल अधिकारी सुनीता डागा ने कहा कि कोटा स्टूडेंट्स के लिए सबसे उपयुक्त शहर है। इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए इससे बेहतर केयरिंग कहीं नहीं होती। यह बात साबित भी हो रही है। जिला प्रशासन जिला कलक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में पूरी सजगता से काम कर रहा है। फैकल्टीज का बहुत महत्वपूर्ण दायित्व इसलिए होता है क्योंकि वे स्टूडेंट्स से सीधे संवाद में रहते हैं। ऐसे में वे स्टूडेंट्स को समझेंगे और सचेत रहेंगे तो पूरा सिस्टम सशक्त हो जाएगा। हम बेहतर केयर कर पाएंगे। नोडल ऑफिसर गजेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों को सकारात्मक माहौल देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि हर विद्यार्थी तक पहुंचा जाए। उन्हें बेहतर सुविधाएं दी जाएं। किसी भी तरह की शिकायत हो तो उसका निवारण तुरंत किया जाए। इसमें हर वर्ग को अपना पूरा प्रयास करना होगा। जिला प्रशासन के साथ कोचिंग संस्थान, हॉस्टल, मैस से जुड़े हर व्यक्ति को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी। एलन कोटा प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने कहा कि एलन जिला प्रशासन के साथ मिलकर हर कार्य को समर्पित तरीके से करने के लिए तत्पर है। विद्यार्थियों की सकारात्मक माहौल में पढ़ाई हो और यहां उन्हें देश का बेस्ट एनवायरमेंट मिले। यह एलन का प्रयास रहता है। एलन पर भी विद्यार्थियों की हर समस्या के समाधान के लिए समर्पित तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें फैकल्टीज का पूरा योगदान रहता है। स्टूडेंट टीचर मीटिंग के माध्यम से हम प्रत्येक विद्यार्थी से संवाद स्थापित कर उसके बारे में जानकारी लेते हैं। डॉ.हिमांशु शर्मा ने कहा कि कोटा में सर्वाधिक गेट कीपर ट्रेनिंग दी गई। इसका असर भी नजर आया है और हर वर्ष यह गेट कीपर ट्रेनिंग दी जाएगी। यह रिफ्रेशर सेशन है, जिनकी ट्रेनिंग को एक वर्ष हो चुका है, उन्हें दुबारा से ट्रेनिंग दी जा रही है। इसका उद्देश्य यही है कि हम सजग रहते हुए विद्यार्थियों की मदद करें। ट्रेनिंग में दी जा रही जानकारी को हमेशा दिमाग में रखें और कुछ भी ऐसा प्रतीत हो तो संबंधित विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते एक्शन लिया जा सके।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
"মেৰিন নিৰ্মাণ কলা আৰু সাগৰীয় অভিযান্ত্ৰিক" বিভাগত অধ্যয়ন কৰিবৰ বাবে নিৰ্বাচিত হৈছে জামুগুৰিহাটৰ অভিলেখ কৌশিক
ইণ্ডিয়ান মেৰিটাইম বিশ্ববিদ্যালয় চেন্নাই অধীনত বিশাখাপট্টনমত "মেৰিন নিৰ্মাণ কলা আৰু সাগৰীয়...
કેશોદ સમસ્ત બ્રહ્મસમાજ આયોજિત બ્રહ્મ નવરાત્રી ૨૨ નો વરીષ્ઠ ભુદેવો નાં હસ્તે પ્રારંભ કરવામાં આવ્યો...
કેશોદ સમસ્ત બ્રહ્મસમાજ આયોજિત બ્રહ્મ નવરાત્રી ૨૨ નો વરીષ્ઠ ભુદેવો નાં હસ્તે પ્રારંભ કરવામાં આવ્યો...
ભિલોડા તાલુકાના રાયપુર પ્રા.શાળાના બાળકોને સ્કુલ બેગનું વિતરણ કરવામાં આવ્યું.
ભિલોડા તાલુકાના રાયપુર પ્રા.શાળાના બાળકોને સ્કુલ બેગનું વિતરણ કરવામાં આવ્યું.
पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन पर BJP युवा मोर्चा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा...
ভাৰতৰ বৰষুণত ৩ খন ধুনীয়া গাড়ী হেৰুৱাই কান্দিলোঁ, এখন আছিল মাৰ্চিডিজ: ছানি লিয়ন
ভাৰতৰ বৰষুণত ৩ খন ধুনীয়া গাড়ী হেৰুৱাই কান্দিলোঁ, এখন আছিল মাৰ্চিডিজ: ছানি লিয়ন ভাৰতত বৰষুণৰ...