जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जारी अभियान में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कठुआ जिले के बिलावर इलाके में जारी अभियान में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। इससे पहले शनिवार को क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में स्थानीय पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी। एडीजीपी (जम्मू) आनंद जैन ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) घायल हो गए। एडीजीपी ने कहा, “आतंकवादियों का पता लगाने के लिए कठुआ के जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कल कठुआ जिले के बिलावर के खोग इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। गोलीबारी में हेड कांस्टेबल बशीर अहमद शहीद हो गए, जबकि एक एएसआई और एक डिप्टी एसपी घायल हो गए, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है।” साथ ही उन्होंने कहा, “इलाके में तीन से चार आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना है। जानकारी से पता चलता है कि वे विदेशी आतंकवादी हैं।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બનાસના પાણીએ ખોલી ગેરરીતિઓની પોલ !
બનાસના પાણીએ ખોલી ગેરરીતિઓની પોલ !
अमर्यादित टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और भाजपा नेता आर पाटिल को नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
नई दिल्ली, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को भाषा की मर्यादा में रहकर बोलने...
डेंगू आजार रोखण्यासाठी पालिका प्रशासनाने त्वरित उपाययोजना कराव्यात - राम पातकर यांची मागणी
डेंगू आजार रोखण्यासाठी पालिका प्रशासनाने त्वरित उपाययोजना कराव्यात - राम पातकर यांची मागणी
રાધનપુર : સુરભી ગૌશાળા ખાતે આજથી ભાગવત કથાનો શુભારંભ | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : સુરભી ગૌશાળા ખાતે આજથી ભાગવત કથાનો શુભારંભ | SatyaNirbhay News Channel
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई लेकर आई क्राइम ब्रांच की टीम, 20 साल से था फरार
Gangster Prasad Pujari मुंबई की क्राइम ब्रांच को आज एक बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड...