बूंदी। राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों को शनिवार रात को बूंदी बस स्टैंड पर अव्यस्थाओं के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां नारेबाजी करते हुए सैकड़ो परीक्षार्थियों ने विरोध दर्ज करवाया। जानकारी के अनुसार, राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा सामान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) पर आयोजित की जा रही है, इसके लिए अभ्यर्थियों को आने जाने की सुविधा राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क की गई है, साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार व रोडवेज मुख्यालय की ओर से पहले ही सभी मुख्य प्रबंधकों और यातायात प्रबंधकों को सभी बसों के संचालन के लिए व्यवस्थाएं माकूल रखने के निर्देश दिए गए थे, उसके बावजूद बूंदी रोडवेज डिपो पर भारी अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। रोड़वेज मुख्य प्रबंधक, यातायात प्रबंधक द्वारा बस स्टैंड पर एकत्रित परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसें नहीं लगा सके। जिसके चलते अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही अभ्यर्थियों को अधिकारी संतोषजनक जवाब भी नहीं दे सके। इसके चलते बस स्टैंड पर एकत्रित परीक्षार्थी रात भर परेशान होते रहे। परेशान अभ्यर्थियों ने बस स्टैंड पर शनिवार रात्रि को रोडवेज प्रशासन और परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज करवाया। जिम्मेदार रोड़वेज मुख्य प्रबंधक और यातायात प्रबंधक द्वारा व्यवस्थाओं में बरती गई लापरवाही के चलते राज्य सरकार के प्रयासो को धुमिल करने का कार्य किया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમરેલી ના રાજુલા તાલુકાના તમામ ગામડાઓના આશા ફેસેલિટર તથા આશાવર્કર આજ થી અચોક્કસ મુદત ની હડતાલ પર...
અમરેલીના રાજુલા તાલુકાના તમામ ગામડાઓના આશા ફેસેલિટર તથા આશાવર્કરો પોતાની માંગણીઓને લઈને આજ થી...
Radhanpur : વડપાસર તળાવ નજીક દાનવીર નાં સ્ટેચ્યુ નું રીનોવેશન કરી આકર્ષિત બનાવવાની કામગીરી હાથ ધરાઇ| SatyaNirbhay News Channel
Radhanpur : વડપાસર તળાવ નજીક દાનવીર નાં સ્ટેચ્યુ નું રીનોવેશન કરી આકર્ષિત બનાવવાની કામગીરી હાથ...
आंतरराष्ट्रीय दर्जाचे राज्य वस्तुसंग्रहालय महाराष्ट्रात साकारणारमंत्री सुधीर मुनगंटीवार
मुंबई, दि. 28 : महाराष्ट्र राज्याचे संपूर्ण सांस्कृतिक वैभव प्रदर्शित होण्याबरोबरच अवघ्या जगाला...
ચકલીયાના કુવા પ્રાથમિક શાળામાં સ્થાપના દિનની ઉજવણી કરાઈ.......
ચકલીયાના કુવા પ્રાથમિક શાળામાં સ્થાપના દિનની ઉજવણી કરાઈ......
Reporter.Maksud karigar
Gujarat,...
ડીસામાં બે શોપિંગ સેન્ટરોને શરત ભંગ કરવા નગરપાલિકાએ મામલતદારને રજૂઆત કરી
ડીસા શહેરમાં વધતા જતા વિકાસ અને વિસ્તારની સાથે સાથે ગેરકાયદેસર બાંધકામનો રાફડો ફાટી નીકળ્યો છે....