किरोड़ी लाल मीणा लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर काफी चर्चा में था. विपक्ष उनके इस्तीफे को लेकर सरकार और बीजेपी पर खूब हमलावर रहा. मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से डॉ. मीणा कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हो रहे थे. वह अक्सर लोगों से कहते थे कि वह मंत्री की हैसियत से नहीं, विधायक के रूप में जनता के बीच आए हैं. अब एक बार फिर से वह सुर्खियों में आ गए. रविवार को किरोड़ी लाल मीणा भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में हुए. कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद लंबे समय से उनके इस्तीफे की चर्चा पर विराम लग गया. डॉ. मीणा बैठक में शामिल होने के लिए निजी गाड़ी में आए, लेकिन बैठक के बाद वह मंत्री वाली गाड़ी से गए हैं. लोकसभा चुनाव के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने सरकारी गाड़ी लौटा दी थी और दफ्तर जाना भी बंद कर दिया था. इसके बाद किरोड़ी लाल ने 4 जुलाई को राजस्थान सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. हालांकि, उनका इस्तीफा न तो मंजूर हुआ, और ना ही उसे अस्वीकारा गया. किरोड़ी लाल मीणा के दिल्ली दौरों के बाद भी अभी तक सस्पेंस बना हुआ था. अब कैबिनेट बैठक में शामिल होकर किरोड़ी लाल मीणा ने सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया. दो दिन पहले ही किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा हमारे साथ हैं और वो सरकार का काम कर रहे हैं. विभाग खाली नहीं है. किरोड़ी लाल रोज काम कर रहे हैं. विभाग की रोज फाइलें निकल रही हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Market Recap | Double Returns Giving Stocks List | अब कौन से स्टॉक्स दोगुना होने को तैयार है?
Market Recap | Double Returns Giving Stocks List | अब कौन से स्टॉक्स दोगुना होने को तैयार है?
চেপন চাহ বাগিচাৰ বৰতানী লাইনৰ পৰা এগৰাকী যুৱতী সন্ধানহীন
চেপন চাহ বাগিচাৰ বৰতানী লাইনৰ পৰা এগৰাকী যুৱতী সন্ধানহীন #missing
રાજ સીતાપુર નજીક રખડતા ઢોરે યુવકને હડફેટે લેતા ઇજાગ્રસ્ત
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના રાજ સીતાપુર ગામ મુખ્ય હાઇવે આવેલો છે ત્યાં પણ રખડતા ઢોરનો આંતક સામે આવ્યો...
ખોડીયાર માતાજી મંદિર રાજપરા ખાતે શ્રી ખોડીયાર ઉત્સવ ૨૦૨૨-૨૩ યોજાયો
બહોળી સંખ્યામાં ભક્તોએ ઉપસ્થિત રહીને કાર્યક્રમને માણ્યો હતો
રમતગમત, યુવા અને સાંસ્કૃતિક પ્રવૃતિઓ...