बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख (Banna Shaikh) को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने भारत में अवैध रूप रहने के आरोप में 26 सितंबर को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया। कई एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी रिया को अदालत ने 1 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। आरोप है कि रिया बर्डे देश में पहचान छिपाकर रह रही थी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट भी बनवाया था। रिया बर्डे को एडल्ट इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। खबरों की मानें तो रिया बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी थी। लेकिन अब खुद राज कुंद्रा ने इन खबरों का खंडन किया है। राज कुंद्रा ने कहा कि उनका एडल्ट एक्ट्रेस बन्ना शेख से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इन ख़बरों को झूठा बताया है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। राज कुंद्रा ने कहा, “…मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं, मैं उनसे (रिया बर्डे) कभी नहीं मिला हूं, न ही मैं कभी ऐसी किसी प्रोडक्शन कंपनी का मालिक रहा हूं या उससे जुड़ा हूं, जिसमें उन्होंने काम किया हो।“ उन्होंने कहा कि वह अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों से बहुत परेशान हैं।उन्होंने कहा, “ये निराधार दावे न केवल मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि सनसनीखेज ख़बरों के लिए मेरे नाम का फायदा उठाने का भी प्रयास हैं। मैंने हमेशा अपना व्यवसाय पूरी ईमानदारी से किया है और मैं इस तरह के झूठे आरोपों को बर्दाश्त नहीं करूंगा।” उन्होंने मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उल्हासनगर की हिल लाइन पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट बनवाने के आरोप में बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MG Astor के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में हुई 38 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी, जानिए अपडेटेड प्राइस
MG Astor शार्प प्रो और सेवी प्रो की कीमतों में क्रमश 31800 रुपये और 38000 रुपये की बढ़ोतरी की गई...
धनगाव ववा वडाळा कासारपाडळी बालानगर रस्ता दुरुस्त करा गावकऱ्यांची मागणी,विधान परिषदेचे विरोधी पक्षनेते अंबादास दानवे यांना निवेदन
पैठण : प्रधानमंत्री ग्रामसडक योजनेर्तगत तालुक्यातील धनगाव ववा वडाळा कासारपाडळी बालानगर हा नऊ...
Rakhwale: क्या Pannu assassination operation पकड़े जाने से भारत की सुरक्षा पर खतरा पैदा हुआ है?
Rakhwale: क्या Pannu assassination operation पकड़े जाने से भारत की सुरक्षा पर खतरा पैदा हुआ है?
হোজাইত জল জীৱন মিচনৰ কাম দেখিলে চকু কপালত উঠিব আপোনাৰ
হোজাইত জল জীৱন মিচনৰ কাম দেখিলে চকু কপালত উঠিব আপোনাৰ। জল জীৱন মিছনৰ ঠিকাদাৰ সকলৰ বাবে...