सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पूरी तरह से जंगल राज है। देश की राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंडर आती है। उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे। अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में अपराध की कुछ खबरों का भी जिक्र किया है। वहीं, दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर सवाल किए। सौरभ ने पोस्ट में लिखा, हाथ जोड़कर विनती है कि अब कुछ काम भी कर लीजिए। आपने पिछले 2 साल सिर्फ दिल्ली सरकार के कामों को रोकने में लगा दिए। हमारी कमियों को ढूंढते रहे। मगर जो जिम्मेदारी आपकी है, उसमें आप पूरी तरह फेल हो गए हैं। आपका तो वोट भी गुजरात में है मगर हमें तो दिल्ली में रहना है। सौरभ ने दूसरे पोस्ट में लिखा, दिल्ली में गैंग और गैंगस्टरों का उदय हुआ है। सौरभ ने नांगलोई की एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा, नांगलोई में मिठाई की दुकान चलाने वाले से जबरन वसूली मांगी गई। जब नहीं मिली तो वसूली के लिए फायरिंग की गई। दूसरी घटना नारायणा में हुई। यहां पर शोरूम संचालक से वसूली मांगी गई। यहां पर भी वसूली के लिए फायरिंग हुई। अपराधियों ने गुलाबी बाग में 3 करोड़ के आभूषण लूट कर फरार हुए। महिपालपुर के एक होटल में गोलीबारी हुई। सौरभ ने अपराध की इन घटनाओं का जिक्र करते हुए एलजी पर तंज कसा। सौरभ ने लिखा, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना विदेश की यात्रा पर हैं और दिल्ली के भाजपा सांसद दिल्ली से गायब हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
"हर निवेशक भारत को लेकर बहुत ही उत्साहित है", 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट' में बोले पीएम मोदी
आज राजस्थान में राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका...
Lok Sabha Elections 2024: कैसरगंज से बृजभूषण का कट सकता है टिकट, बेटे की उम्मीदवारी पर बन सकती बात
Lok Sabha Elections 2024: कैसरगंज से बृजभूषण का कट सकता है टिकट, बेटे की उम्मीदवारी पर बन सकती बात
पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन ब्लॉक के पाटन ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव संपन्न केशोरायपाटन
पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन ब्लॉक के पाटन ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव संपन्न केशोरायपाटन...
गृह क्लेश में विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कनवास पुलिस ने करवाया
कनवास क्षेत्र के नयागांव में गृह क्लेश में विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कनवास पुलिस...
અમદાવાદીઓ કાંકરિયા કાર્નિવલ જોવા માટે થઈ જજો તૈયાર, જાણો ક્યારે થશે શરુ
અમદાવાદીઓ કાંકરિયા કાર્નિવલ જોવા માટે થઈ જજો તૈયાર, જાણો ક્યારે થશે શરુ