डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के बेटे और उसके दोस्तों के साथ खुली जीप में पुलिस एस्कॉर्ट के साथ बनाई रील का विवाद तूल पकड़ गया है। इस विवाद में बैरवा द्वारा ‘बचाव’ वाले बयान पर हाई कमान ने उनके गैर जिम्मेदाराना बयान पर नाराजगी जताई और दिल्ली तलब किया है।प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इधर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के जयपुर प्रवास के दौरान वायरल हुई रील से संगठन भी नाराज है। बेटे और उसके दोस्तों के पक्ष में बयान देने पर बैरवा सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो रहे हैं। भाजपा का एक धड़े ने डिप्टी सीएम के बयान से पार्टी और सरकार की छवि को नुकसान होने की बात कर आला कमान से हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मेरा बेटा और डिप्टी सीएम का बेटा दोस्त है। बच्चे अनुशासन में रहते हैं। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस का गाड़ी साथ होगी। गाड़ी एस्कॉर्ट नहीं कर रही थी। बच्चे छोटे हैं, उनको ऐसे कानून की जानकारी नहीं है। उन्होंने जानबूझ कर गलती नहीं की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से मामले की जानकारी ली है। बैरवा ने बताया कि उनकी गाड़ी नहीं थी। बच्चे साथ पढ़ते हैं तो एक साथ चले गए। बच्चों से गलती हो गई। ऐसे में पार्टी ने इस मामले को यहीं समाप्त कर दिया है।इधर, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने फोन नहीं उठाया। दूसरी ओर, डीसीपी (ट्रैफिक) सागर राणा का कहना है कि खुली जीप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस रील में एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी पुलिस विभाग की नहीं है। यातायात नियमों के अवहेलना के संबंध में जांच करवाई जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বলীউডৰ জনপ্ৰিয় কমেডিয়ান অভিনেতা ৰাজু শ্ৰীবাস্তৱ আৰু নাই
#BREAKING | ◻️বলীউডৰ জনপ্ৰিয় কমেডিয়ান অভিনেতা ৰাজু শ্ৰীবাস্তৱ আৰু নাই ।
◻️জনপ্ৰিয় অভিনেতাজন হৃদ...
Chandrayaan-3 Latest Update: चांद पर अब भारत भेजेगा इंसान ! | Vikram Lander | Rover Pragyan | ISRO
Chandrayaan-3 Latest Update: चांद पर अब भारत भेजेगा इंसान ! | Vikram Lander | Rover Pragyan | ISRO
Dalit Death: Rajasthan में दलित युवक की पीट पीटकर हत्या, बुज़ुर्ग मां का बुरा हाल (BBC Hindi)
Dalit Death: Rajasthan में दलित युवक की पीट पीटकर हत्या, बुज़ुर्ग मां का बुरा हाल (BBC Hindi)
खानपुरा तालाब में मत्स्य ठेका बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन
मत्स्य ठेका बंद करने की मांग को लेकर खानपुरा के ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
नैनवां उपखंड के...
सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ कर भुला संवेदक,तीन महीने से बंद पड़ा सड़क निर्माण कार्य
लाखेरी - उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत उतराना के गांव उतराना से मालियों की बाडिया गांव जाने वाली...