डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के बेटे और उसके दोस्तों के साथ खुली जीप में पुलिस एस्कॉर्ट के साथ बनाई रील का विवाद तूल पकड़ गया है। इस विवाद में बैरवा द्वारा ‘बचाव’ वाले बयान पर हाई कमान ने उनके गैर जिम्मेदाराना बयान पर नाराजगी जताई और दिल्ली तलब किया है।प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इधर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के जयपुर प्रवास के दौरान वायरल हुई रील से संगठन भी नाराज है। बेटे और उसके दोस्तों के पक्ष में बयान देने पर बैरवा सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो रहे हैं। भाजपा का एक धड़े ने डिप्टी सीएम के बयान से पार्टी और सरकार की छवि को नुकसान होने की बात कर आला कमान से हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मेरा बेटा और डिप्टी सीएम का बेटा दोस्त है। बच्चे अनुशासन में रहते हैं। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस का गाड़ी साथ होगी। गाड़ी एस्कॉर्ट नहीं कर रही थी। बच्चे छोटे हैं, उनको ऐसे कानून की जानकारी नहीं है। उन्होंने जानबूझ कर गलती नहीं की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से मामले की जानकारी ली है। बैरवा ने बताया कि उनकी गाड़ी नहीं थी। बच्चे साथ पढ़ते हैं तो एक साथ चले गए। बच्चों से गलती हो गई। ऐसे में पार्टी ने इस मामले को यहीं समाप्त कर दिया है।इधर, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने फोन नहीं उठाया। दूसरी ओर, डीसीपी (ट्रैफिक) सागर राणा का कहना है कि खुली जीप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस रील में एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी पुलिस विभाग की नहीं है। यातायात नियमों के अवहेलना के संबंध में जांच करवाई जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Gold Silver Rate Today: Navratri 2023 है सोना-चांदी खरीदने का सही समय, जल्द आसमान छूने वाले हैं दाम!
Gold Silver Rate Today: Navratri 2023 है सोना-चांदी खरीदने का सही समय, जल्द आसमान छूने वाले हैं दाम!
Android 15 Update: गूगल ने शुरू किया लेटेस्ट OS का रोलआउट, सबसे पहले इन स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट
Google ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 का रोल आउट शुरू कर दिया है। सबसे पहले पिक्सल...
মৰাণৰ নতুন নগৰত পথ দূৰ্ঘটনা, বাইক আৰোহী আহত
মৰাণৰ নতুন নগৰত পথ দূৰ্ঘটনা, বাইক আৰোহী আহত
भारत मे इस दिन एंट्री लेंगे Oppo के ये शानदार फोन, शानदार बिल्ड और दमदार होंगे फीचर्स
Oppo ने कुछ समय पहले ही Reno 12 Pro 5G सीरीज को चीन में पेश किया था। अब इस फोन को भारत में लॉन्च...