राजस्थान में शनिवार को भी मानसून की बारिश का दौर जारी रहा। डूंगरपुर में भारी और उदयपुर, गंगानगर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में भी हल्की बरसात दर्ज हुई। गंगानगर, बीकानेर के एरिया में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद तूफानी बरसात हुई।इससे यहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विशेषज्ञों ने आज भी राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात डूंगरपुर जिले के बिच्छीवाड़ा एरिया में 92 एमएम (करीब 4 इंच) बरसात दर्ज हुई। डूंगरपुर के धम्बोला में 25 एमएम, वेंजा में 15, बांसवाड़ा के दानपुर में 8, बारां के छीपाबड़ौद में 4, झालावाड़ के पचपहाड़ में 14, बाकनी में 8, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में 12, अरनोद में 6 और उदयपुर के खेरवाड़ा में 15 एमएम बरसात दर्ज हुई। मानसून विदा होने के बाद उत्तरी राजस्थान में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए। इससे शनिवार को गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया मेंदोपहर बाद बादल छाए और धूलभरी हवा चली। इसके साथ ही कई जगह तूफानी बारिश हुई। गंगानगर के श्रीकरणपुर में 13 एमएम, हिंदूमलकोट में 6, हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 14 और संगरिया में 3 एमएम बरसात दर्ज हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़ में मौसम में हुए इस बदलाव से यहां दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Farmers | एफआरपी सोबत उताराही वाढविला, प्रतिटन १५० रुपयांची वाढ; प्रत्यक्षात मिळणार ७५ रुपयेच
Farmers | एफआरपी सोबत उताराही वाढविला, प्रतिटन १५० रुपयांची वाढ; प्रत्यक्षात मिळणार ७५ रुपयेच
NEET EXAM: भोपाल में कांग्रेस का धरना:दिग्विजय सिंह बोले- प्रभावित 12 लाख हिंदू बच्चों की RSS-बजरंग दल क्यों नहीं उठाते आवाज !
नीट-यूजी 2024 परीक्षा में धांधली, इंदौर के देअविवि में हुए पेपर लीक कांड और प्रदेश में हुए...
ZEE 24 Kalak Live | Breaking News | Monsoon 2022 | Gujarati News | Gujarat Election | 24*7 Live News
ZEE 24 Kalak Live | Breaking News | Monsoon 2022 | Gujarati News | Gujarat Election | 24*7 Live News
वृक्षारोपण महाभियान के तहत युवाओं ने किया पौधरोपण
नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 'एक पेड़ माँ के...
શિક્ષણમંત્રી જીતુ વાઘાણીએ કર્યા માઁ અંબાના દર્શન કર્યા@Sandesh News
શિક્ષણમંત્રી જીતુ વાઘાણીએ કર્યા માઁ અંબાના દર્શન કર્યા@Sandesh News