राजस्थान में शनिवार को भी मानसून की बारिश का दौर जारी रहा। डूंगरपुर में भारी और उदयपुर, गंगानगर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में भी हल्की बरसात दर्ज हुई। गंगानगर, बीकानेर के एरिया में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद तूफानी बरसात हुई।इससे यहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विशेषज्ञों ने आज भी राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात डूंगरपुर जिले के बिच्छीवाड़ा एरिया में 92 एमएम (करीब 4 इंच) बरसात दर्ज हुई। डूंगरपुर के धम्बोला में 25 एमएम, वेंजा में 15, बांसवाड़ा के दानपुर में 8, बारां के छीपाबड़ौद में 4, झालावाड़ के पचपहाड़ में 14, बाकनी में 8, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में 12, अरनोद में 6 और उदयपुर के खेरवाड़ा में 15 एमएम बरसात दर्ज हुई। मानसून विदा होने के बाद उत्तरी राजस्थान में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए। इससे शनिवार को गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया मेंदोपहर बाद बादल छाए और धूलभरी हवा चली। इसके साथ ही कई जगह तूफानी बारिश हुई। गंगानगर के श्रीकरणपुर में 13 एमएम, हिंदूमलकोट में 6, हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 14 और संगरिया में 3 एमएम बरसात दर्ज हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़ में मौसम में हुए इस बदलाव से यहां दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખેડા જિલ્લાના ડાકોર ઉમરેઠ રોડ પર ખોડિયાર હોટલ પાસે કાર પલટી મારી
ડાકોર ઉમરેઠ રોડ ઉપર આવેલ ખોડિયાર હોટલ પાસે અકસ્માત સર્જાયો ફૂલ સ્પીડે આવતી સ્વીફ્ટ ગાડીના ચાલકે...
Top Money Making Stocks | आज Buy या Sell करने से होगा आपको ज्यादा फायदा ? | 4 Ka Chauka Picks
Top Money Making Stocks | आज Buy या Sell करने से होगा आपको ज्यादा फायदा ? | 4 Ka Chauka Picks
दूसरे सिम को एक्टिव रखने के लिए ये है धमाकेदार प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी और डेटा-कॉलिंग बेनिफिट्स भी
अगर आप BSNL के ग्राहक हैं और सस्ते में एक जबरदस्त एनुअल प्लान की तलाश में हैं तो आपकी तलाश पूरी...
'दिल्ली में बुलडोजर चलेगा या नहीं?', UPSC छात्रों की मौत पर लोकसभा में बोले अखिलेश यादव
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर (Old Rajinder Nagar) स्थित राव कोचिंग...