कोटा बारां रेलवे लाइन पर एक युवक कान में ईयर फोन लगाकर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात 9 बजे के आसपास सिमलिया थाना क्षेत्र की है। युवक सुनील (21) भांडाहेड़ा गांव का रहने वाला था। खेती व मजदूरी करता था। सिमलिया थाना ASI सीताराम ने बताया कि सुनील शाम को 7 बजे अपने घर से मामा के यहां देवपुरा जाने की कह कर निकला था। कोटा बारां रेलवे लाइन पर कल्याणपुरा फाटक के आगे रेलवे ट्रैक पर जाकर सो गया। उसने कान में ईयर फोन लगा रखे थे। ट्रेन की चपेट में आने उसकी मौत हो गई। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। सूचना पर मौके पर गए। डेड बॉडी के पास शराब का क्वाटर मिला है। परिजनों ने बताया कि सुनील हमेशा इयरफोन लगा कर गाने सुनता था। शराब पीने का आदी था। परिवार में किसी की बात नहीं मानता था। रात को भी मामा के यहां जाने की कहकर निकला था। परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से कहासुनी व झगड़ा नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rajasthan Weather High Alert: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Rajasthan Weather High Alert: राजस्थान में आगामी 72 घंटे में होने वाली संभावित भारी बारिश...
સોમાલિયામાં આતંકવાદી હુમલામાં 20ના મોત, ભારતની કડક નિંદા, જાણો શું કહ્યું
સોમાલિયાની રાજધાનીમાં ઇસ્લામિક આતંકવાદીઓએ એક હોટલ પર હુમલો કર્યો અને સુરક્ષા દળો સાથેની અથડામણ...
चलती ट्रेन से महिला का पर्स व 3 मोबाइल चोरी करने के मुख्य आरोपी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार कोटा
कोटा व बुंदी के मध्य चलती ट्रेन से महिला का पर्स व 3 मोबाइल चोरी करने के मुख्य आरोपी को जीआरपी ने...
UP Paper Leak Case पर भड़के Rahul Gandhi, कहा- ये गरीबों पर हमला है | Paper Leak | UP News | Aaj Tak
UP Paper Leak Case पर भड़के Rahul Gandhi, कहा- ये गरीबों पर हमला है | Paper Leak | UP News | Aaj Tak