प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जम्मू पहुंचे हैं। उन्होंने एमए स्टेडियम में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।मोदी ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर नया अध्याय लिखने जा रहा है। 8 अक्टूबर को नवरात्रि के समय चुनाव के नतीजे आएंगे। 12 अक्टूबर को विजयादशमी है। इस बार की विजयादशमी हम सभी के लिए शुभ शुरुआत वाली होगी।'PM ने कहा, 'बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के नेता और परिवार ही फले-फूले हैं। वो दौर याद कीजिए, जब सीमा पार से आए दिन गोले बरसते थे। उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे।जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उधर वालों के होश ठिकाने आ गए। आज 28 सितंबर है। 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है। ये घर में घुसकर मारता है।'

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |