कश्मीर में कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना के 3 जवान और एक असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (ASP) घायल हुए हैं। चारों को अस्पताल ले जाया गया है। दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार सुबह 7:05 बजे X पर पोस्ट के जरिए मुठभेड़ की जानकारी दी थी। बताया गया कि पुलिस और सेना ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत आदिगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।दूसरी तरफ, पुलिस ने शुक्रवार, 27 सितंबर को पुलवामा के अवंतीपोरा में टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया। पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार कियाI ये युवाओं को आतंकवाद की ट्रेनिंग देते थे। इनके पास से 5 IED, 30 डेटोनेटर, IED की 17 बैटरी, 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 25 राउंड, 4 हैंड ग्रेनेड और 20 हजार कैश बरामद हुआ है।पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तान स्थित कश्मीरी आतंकी उन युवाओं की तलाश में है, जिनका ब्रेन वॉश किया जा सकता है। जांच में सामने आया कि आतंकी ने जेल में एक ओवर ग्राउंड वर्कर की मदद से कई युवाओं की पहचान की, जिन्हें अवंतीपोरा के त्राल क्षेत्र में आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भूल भुलैया 3' का टीज़र रिलीज, रूह बाबा की भूमिका में कार्तिक आर्यन का मंजुलिका से रोमांचक सामना
भूल भुलैया 3' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा टीज़र शुक्रवार को रिलीज़ हुआ, जिसमें विद्या बालन...
ರಾಜ್ಯ ಸರ್ಕಾರ ಕೊಪ್ಪಳ, ಗದಗ ಜಿಲ್ಲೆಯ 600 ಬಡ ಕುಟುಂಬಗಳಿಗೆ ಮನೆಗಳನ್ನು ಮಂಜೂರು ಮಾಡಬೇಕು - ಪರಸಪ್ಪ ಭೀಮಪ್ಪ ಗಜ್ಜರಿ
ರಾಜ್ಯ ಸರ್ಕಾರ ಕೊಪ್ಪಳ, ಗದಗ ಜಿಲ್ಲೆಯ 600 ಬಡ ಕುಟುಂಬಗಳಿಗೆ ಮನೆಗಳನ್ನು ಮಂಜೂರು ಮಾಡಬೇಕೆಂದು 'ರಾಣಿ ಚೆನ್ನಮ್ಮ...
Amitabh bachchan Special: न्यूज़ रूम में गूंज उठे बॉलीवुड के शहंशाह के बेहतरीन डायलॉग्स
Amitabh bachchan Special: न्यूज़ रूम में गूंज उठे बॉलीवुड के शहंशाह के बेहतरीन डायलॉग्स
દિવાળી તહેવારના પગલે જુનાગઢ ના ભવનાથ માં લોકો ઉમટી પડ્યા
દિવાળી તહેવારના પગલે જુનાગઢ ના ભવનાથ માં લોકો ઉમટી પડ્યા