राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र राणा के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए. CM ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस का गरीब और मजदूर से कोई नाता नहीं है. इस पार्टी ने गरीब का हमेशा ही शोषण किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल 4 जाति किसान, मजदूर, युवा और महिला को केंद्र में रखकर उनके विकास के लिए काम कर रहे हैं. आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी दुनिया में देश को शर्मसार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वे सिख भाइयों के लिए अनुचित टिप्पणी कर देश का मान गिराने का काम करते हैं. पूरी दुनिया जानती है कि कांग्रेस सरकार के समय में 1984 के दौरान सिखों के साथ क्या हुआ था. वे जब भी विदेश जाते हैं तो देशद्रोहियों के साथ मुलाकात करते हैं और उनके साथ खिचड़ी पकाते हैं. राहुल गांधी जनता को बताएं कि उनका देश विरोधियों से क्या रिश्ता है? मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी की सरकार ने हरियाणा के विकास को गति दी है. आज हरियाणा विकास के पथ पर दोगुनी रफ्तार से दौड़ रहा है. औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, हाईवे का निर्माण और किसानों का कल्याण हमारी बीजेपी सरकार ने किया है. इस विकास की गति को बनाए रखने के लिए भारी समर्थन के साथ बीजेपी की सरकार बनाएं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આંકલાવના જોશીકુવા મકાનમાં રોકડની ચોરી કરી તસ્કરો ફરાર
આંકલાવના જોશીકુવા મકાનમાં રોકડની ચોરી કરી તસ્કરો ફરાર
ધ્રાંગધ્રા તાલુકા પોલીસ સ્ટેશનના જુગારધારાના ગુનામાં છેલ્લા એક માસથી ફરાર આરોપીને ઝડપી પાડ્યો
ધ્રાંગધ્રા તાલુકા પોલીસ સ્ટેશનના જુગારધારાના ગુન્હામા છેલ્લા એક માસથી નાસતા ફરતા આરોપીને પકડી...
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न
*बुंदेलखंड की धरती पवई में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पन्ना जिला*इकाई का संभागीय सम्मेलन...
मिर्गी में आखिर क्यों पड़ते हैं Laughing Seizures यानी हंसने के दौरे? जानिए इसका इलाज | Sehat Ep 765
मिर्गी में आखिर क्यों पड़ते हैं Laughing Seizures यानी हंसने के दौरे? जानिए इसका इलाज | Sehat Ep 765
બાલ ગંગાધર તિલકે મહારાષ્ટ્રમાં ગણપતિની સ્થાપના કરી હતી, હવે આ તહેવાર દેશભરમાં ઉજવાય છે
મહારાષ્ટ્રમાં બુધવારથી દસ દિવસીય ગણેશ ચતુર્થી ઉત્સવનો પ્રારંભ થયો છે. હવે ગણેશ ઉત્સવનો તહેવાર...