हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया के जरिए बदमाश ने विधायक को धमकी दी है। जिस पर लिखा है कि रामगंज आके बता, जिंदा जाके बता। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने पत्रिका को बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। पिछले 10-15 दिनों मे उन्हें ऐसी धमकियां कई बार मिल चुकी है। लेकिन उन्होंने हर बार इग्नोर कर दिया। पुलिस कमिश्नर से इस बारे में बात की है। जिसके बाद आज रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।बालमुकुंदाचार्य ने बताया कि पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर बदमाशों ने कहा था कि इसका इंतजाम करना पड़ेगा। इसके बाद लगातार धमकियां मिल रही है। उन्होंने बताया कि वह घुसपैठियों के खिलाफ है। जिसके चलते वह खुद मौके पर गए और जो लोग फर्जी आधार कार्ड व अन्य आईडी बना रहे थे, उन्हें पकड़ा। मौके पर उन्होंने 281 आईडी बनी पकड़ी थी। विधायक ने कहा कि मनोहरपुर, शाहपुरा में देवन रोड पर कई बाहरी रह रहे है। जो अपनी फर्जी तरीके से आईडी बनवा रहे है। मैं उसके खिलाफ हूं कि फर्जी दस्तावेज नहीं बने।बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि मेरे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरी राजनीति रहे या न रहे। लेकिन मेरे लिए देश सबसे पहले है। मैं राजनीति चमकाने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मैं सिर्फ अपना दायित्व निभा रहा हूं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આવતી કાલે શ્રી જુનાગઢ જીલ્લા સહકારી બેંક તથા શ્રી સાવજ ડેરી ની વાષિર્ક સાધારણ સભા સભા નું આયોજન કરવામાં આવ્યું
આવતી કાલે તારીખ ૧૯/૦૮/૨૦૨૩ ના રોજ સવારે : ૦૯:૩૦ કલાકે શ્રી જુનાગઢ જીલ્લા સહકારી બેંક તથા શ્રી...
Any Desk App कोणी डाउनलोड करायला सांगितलं तर सावधान..?एका सेकंदात गेले दोन लाख.. बघा काय घडलं...?
Any Desk App कोणी डाउनलोड करायला सांगितलं तर सावधान..?एका सेकंदात गेले दोन लाख.. बघा काय घडलं...?
Institute of Accountants of India Southern Regional Council is organizing “MSME and Startup Conclave - 2024” on January 6, 2024 in Bengaluru.
"MSME and Startup Conclave 2024 and Business Excellence Awards”
Institute of Accountants of...
દિયોદર શાળા માંથી શૈક્ષણિક પ્રવાસ યોજાયો
દિયોદર ખાતે આવેલ સંસ્કૃતિ વિદ્યાલય નો શૈક્ષણિક પ્રવાસ યોજાયો..વર્તમાન સમયમાં શાળા કક્ષા એથી બાળકો...
ધ્રાંગધ્રામાં વિશ્વ યોગ દિવસે પાણીમાં યોગ કરવામાં આવ્યા
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના ધ્રાંગધ્રામાં વિશ્વ યોગ દિવસે પાણીમાં યોગ કરવામાં આવ્યા હતા. જેમાં...