राजस्थान में हाेने वाली राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से पहले भजनलाल सरकार 21 पॉलिसी लागू करने जा रही है। इनमें कई पॉलिसी पहली बार आएंगी तो कुछ नए सिरे से तैयार की जा रही हैं। पहले उद्योग विभाग से जुड़ी सात पॉलिसी पर ही काम चल रहा था, लेकिन अब दूसरे विभागों की 14 अन्य पॉलिसी पर भी होमवर्क चल रहा है। इनके अलावा चार अन्य पॉलिसी भी हैं, जो भी समिट से पहले आ सकती हैं। पॉलिसी में ऐसे प्रावधान किए जाएंगे, जिससे छोटे-बड़े निवेशक आसानी से राजस्थान में उद्योग स्थापित कर सकें। समिट से पहले देश और विदेश में हो रहे रोड शो में इन नीतियों में दी जाने वाली छूट, लाभ के बारे में प्रजेंटेशन देना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि जयपुर में 9 से 11 दिसम्बर को समिट होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। नामी मल्टीनेशनल कंपनियों को ई-मेल किया जा रहा है। वहीं, भारत में दूसरे देशों के राजदूतों को भी यह पॉलिसी भेजी जाएगी, ताकि संबंधित देश में जाने से पहले वहां के उद्यमियों तक यह पहुंच जाए। इनमें इंग्लैंड, यूके, जर्मनी, अमरीका, सिंगापुर, यूएई, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा प्रमुख रूप से है। समिट के तहत दिल्ली में 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को निवेशकों व राजदूतों के साथ मीटिंग होगी। तीस सितम्बर को एक पांच सितारा होटल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में चर्चा की जाएगी। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी साथ होंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आप सभी दर्शकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं..!
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं..!
Revenue Employees Protest | ભાવનગર-બોટાદના રેવન્યુ કર્મચારીઓ એક દિવસ માસ સીએલ પર ઉતર્યા
Revenue Employees Protest | ભાવનગર-બોટાદના રેવન્યુ કર્મચારીઓ એક દિવસ માસ સીએલ પર ઉતર્યા
EMS Gets ₹359 Crore Order | कंपनी के ग्रोथ आउटलुक पर MD Ashish Tomar संग खास बातचीत | Business News
EMS Gets ₹359 Crore Order | कंपनी के ग्रोथ आउटलुक पर MD Ashish Tomar संग खास बातचीत | Business News
प्रदेश में गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, आंधी-बारिश को लेकर आया ये अपडेट
राजस्थान में मौसम में उतार चढ़ाव देखने का मिल रहा है. पिछले सप्ताह में बारिश के बाद अब फिर से...