राजस्थान में हाेने वाली राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से पहले भजनलाल सरकार 21 पॉलिसी लागू करने जा रही है। इनमें कई पॉलिसी पहली बार आएंगी तो कुछ नए सिरे से तैयार की जा रही हैं। पहले उद्योग विभाग से जुड़ी सात पॉलिसी पर ही काम चल रहा था, लेकिन अब दूसरे विभागों की 14 अन्य पॉलिसी पर भी होमवर्क चल रहा है। इनके अलावा चार अन्य पॉलिसी भी हैं, जो भी समिट से पहले आ सकती हैं। पॉलिसी में ऐसे प्रावधान किए जाएंगे, जिससे छोटे-बड़े निवेशक आसानी से राजस्थान में उद्योग स्थापित कर सकें। समिट से पहले देश और विदेश में हो रहे रोड शो में इन नीतियों में दी जाने वाली छूट, लाभ के बारे में प्रजेंटेशन देना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि जयपुर में 9 से 11 दिसम्बर को समिट होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। नामी मल्टीनेशनल कंपनियों को ई-मेल किया जा रहा है। वहीं, भारत में दूसरे देशों के राजदूतों को भी यह पॉलिसी भेजी जाएगी, ताकि संबंधित देश में जाने से पहले वहां के उद्यमियों तक यह पहुंच जाए। इनमें इंग्लैंड, यूके, जर्मनी, अमरीका, सिंगापुर, यूएई, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा प्रमुख रूप से है। समिट के तहत दिल्ली में 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को निवेशकों व राजदूतों के साथ मीटिंग होगी। तीस सितम्बर को एक पांच सितारा होटल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में चर्चा की जाएगी। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी साथ होंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
क्लास में बिजली का मीटर, एक ही बोर्ड पर दो कक्षाओं की पढ़ाई... AAP ने BJP की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
दिल्ली के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की स्कूली बच्चों के साथ न्यूयॉर्क टाइम्स में...
सावनभादों डैम में 9.90 मीटर पानी को आवक, किसानों के खिले चेहरे
कोटा. कनवास क्षेत्र में पिछले दिनो से हो रही निरन्तर बारिश के कारण लगभग नदी नालों में जलभराव हो...
55 किलो 915 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त्त के साथ 2 तस्कर को बसोली पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिण्डोली / पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया की अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की...
Ram Mandir Temple Politics: 'हमने भी राम मंदिर बनाए लेकिन...', वोट बैंक पॉलिटिक्स को लेकर CM बघेल ने BJP पर साधा निशाना
Ram Mandir Temple Politics। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का जल्द ही...