हिमाचल प्रदेश में अपने निर्वाचन क्षेत्र मंडी में BJP सांसद कंगना रनौत के ‘कृषि कानून वापस लाने’ वाले बयान से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। खरगे ने ट़्वीट कर मोदी को किसानों से किए गए वादे याद दिलाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने X पर लिखा को गाड़ी के नीचे कुचलवाने वाली मोदी सरकार ने हमारे अन्नदाता के लिए कंटीले तार, ड्रोन से आँसू गैस, कीले और बंदूक़ें सबका इस्तेमाल किया, ये भारत के 62 करोड़ किसान कभी भूल नहीं पाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने X पर लिखा, ‘750 किसानों की शहादत के बाद भी किसान विरोधी भाजपा और मोदी सरकार को अपने घोर अपराध का अहसास नहीं हुआ। तीन काले किसान-विरोधी क़ानूनों को फिर से लागू होने की बात की जा रही है। कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है। किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलवाने वाली मोदी सरकार ने हमारे अन्नदाता के लिए कँटीले तार, ड्रोन से आँसू गैस, कीले और बंदूक़ें सबका इस्तेमाल किया, ये भारत के 62 करोड़ किसान कभी भूल नहीं पाएंगे। इस बार हरियाणा समेत सभी चुनावी राज्यों से किसानों पर ख़ुद प्रधानमंत्री द्वारा संसद में किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी की अपमानजनक टिप्पणी का करारा जवाब मिलेगा। शहीद किसानों के परिवारों कोई राहत नहीं दी गई, संसद में मोदी सरकार ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रखना भी मुनासिब नहीं समझा और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है। पूरा देश जान गया है कि भाजपा की रग-रग में किसान विरोधी नफ़रती मानसिकता बसी है।’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi Borders पर पुलिस फाॅर्स की तैनाती के बाद केंद्र सरकार को किसान नेताओं का अल्टीमेटम | Farmer
Delhi Borders पर पुलिस फाॅर्स की तैनाती के बाद केंद्र सरकार को किसान नेताओं का अल्टीमेटम | Farmer
ડીસા પાટણ હાઈવે પર આજે હિટ એન્ડ રનની ઘટના સામે આવી
ડીસા પાટણ હાઈવે પર આજે હિટ એન્ડ રનની ઘટના સામે આવી
ચોરીનાં ગુન્હામાં નાસતાં-ફરતાં આરોપીને ઝડપી લેતી ભાવનગર, લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ તથા પેરોલ ફર્લો સ્કવોડ
ભાવનગર,એલ.સી.બી./પેરોલ ફર્લો સ્કવોડનાં માણસોને બાતમીરાહે હકીકત મળેલ કે,ભાવનગર, વલ્લભીપુર પોલીસ...
વડોદરા કમાટીબાગમાં ગેટ ઊભા કરવામાં આવતા મોર્નિંગ વોકર્સે પાલિકાની કામગીરી સામે વિરોધ નોંધાવ્યો -
વડોદરા કમાટીબાગમાં ગેટ ઊભા કરવામાં આવતા મોર્નિંગ વોકર્સે પાલિકાની કામગીરી સામે વિરોધ નોંધાવ્યો -