जयपुर नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस पार्टी के 8 पार्षद बिना शर्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बीजेपी कांग्रेसी पार्षदों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कर कार्यवाहक मेयर के नाम का ऐलान करेगी।निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर की कार्यशैली से परेशान होकर कांग्रेस पार्टी के 12 से ज्यादा पार्षद पिछले 3 महीने से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में थे। इनमें सिविल लाइंस, आदर्श नगर और किशनपोल विधानसभा के पार्षद थे। ये लोग मुनेश गुर्जर से प्रताड़ित होकर उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। 21 सितंबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से इन पार्षदों की अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। इसमें से 8 पार्षदों ने उसी वक्त बीजेपी में आने का फैसला किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बिना शर्त बीजेपी जॉइन करने का हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र दिया। मनोज मुद्गल वार्ड 35, उत्तम शर्मा वार्ड 49, ज्योति चौहान वार्ड 46, सुशीला देवी वार्ड 63, अरविंद मीठी वार्ड 71, मोहम्मद जकरिया वार्ड 65, पारस जैन वार्ड 80, संतोष कर वार्ड 78 ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर बिना शर्त समर्थन पत्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है। एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी पार्षद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क में हैं। जो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Tecno ने पेश किया तगड़ा Laptop, 16GB रैम के साथ मिलेगी 1TB स्टोरेज; फुल चार्ज में चलेगा 17.5 घंटे
Tecno Megabook T1 Launched Tecno ने भारत में Tecno मेगाबुक T1 की कीमत की घोषणा नहीं की है।...
गुनौर में विश्वकर्मा समाज की एक जुटता का संदेश लाल दास विश्वकर्मा बने गुनौर ब्लॉक अध्यक्ष
गुनौर में विश्वकर्मा समाज की एकजुटता का संदेश, लालदास विश्वकर्मा सर्वसम्मति से बने ब्लॉक अध्यक्ष...
'ಕುಂದಾಪ್ರ ಕನ್ನಡ ಪ್ರತಿಷ್ಠಾನ'ವು ಬೆಂಗಳೂರಿನಲ್ಲಿ ಜುಲೈ 23 ರಂದು "ಕುಂದಾಪ್ರ ಕನ್ನಡ ಹಬ್ಬ" ಆಯೋಜಿಸಿದೆ.
'ಕುಂದಾಪ್ರ ಕನ್ನಡ ಪ್ರತಿಷ್ಠಾನ'ವು ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಬಂಟರ ಭವನದಲ್ಲಿ ಜುಲೈ 23 ರಂದು "ಕುಂದಾಪ್ರ ಕನ್ನಡ ಹಬ್ಬ" ಆಯೋಜಿಸಿದೆ.
Car Maintenance Tips For Beginners: नौसिखिये कार ड्राइवर्स गाड़ी को मेंटेन रखनें के लिए जरूर करें ये काम
Car Maintenance Tips For Beginners अगर आप बिगनर हैं तो आपको सबसे पहले गाड़ी के मैनुअल के बारे में...