राष्ट्रीय सेवा योजना व स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आरएनटी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली को कॉलेज निदेशक डॉ. राजीव तिलोटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय पहुंची। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं के हाथों में स्वच्छता से संबंधित बैनर व स्वच्छता नारे लिखी हुई तख्तियां थी। इसके साथ ही छात्र छात्राएं स्वच्छता से संबंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे। स्वच्छता रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न वार्डों में भर्ती रोगियों से स्वच्छ व स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें फलों का वितरण किया। इस अवसर पर डॉ. केके विजय, डॉ. ओमनारायण मीणा व डॉ पीएन बैरवा ने छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान गोविंद सिंह, ममता जाट, कमलेश कुमार, हेमराज बैरवा, निष्ठा शर्मा, दयाराम जाट, दुर्गेश दाधीच, मेघा कुमावत, नसरुद्दीन खान, हेमराज, शाकिरा बानो एवं एनएसएस प्रभारी अंकिता पारीक सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુજરાત હાઇકોર્ટ દ્વારા માર્ગ અને મકાન પંચાયત વિભાગના શ્રમયોગીને બાકી નીકળતા લાભો આપવા નો આખરી આદેશ
ગુજરાત સરકાર સ્ટેટ ઓફ ગુજરાત પંચાયત રૂલર અને હાઉસિંગ વિભાગ ગાંધીનગર ના તાબા હેઠળ ચાલતી કચેરી...
Breaking News: Lalu Yadav के करीबी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी
Breaking News: Lalu Yadav के करीबी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी
Gadar 2: सकीना-तारा सिंह की लव स्टोरी में हुई इस दमदार एक्टर की एंट्री, आपको अब नहीं खलेगी अशरफ अली की कमी
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को...
Conrad Sangma remains non commited on Sohra District demand
Chief Minister Conrad K Sangma on Wednesday said that the demand for creation of a new district...