राष्ट्रीय सेवा योजना व स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आरएनटी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली को कॉलेज निदेशक डॉ. राजीव तिलोटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय पहुंची। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं के हाथों में स्वच्छता से संबंधित बैनर व स्वच्छता नारे लिखी हुई तख्तियां थी। इसके साथ ही छात्र छात्राएं स्वच्छता से संबंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे। स्वच्छता रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न वार्डों में भर्ती रोगियों से स्वच्छ व स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें फलों का वितरण किया। इस अवसर पर डॉ. केके विजय, डॉ. ओमनारायण मीणा व डॉ पीएन बैरवा ने छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान गोविंद सिंह, ममता जाट, कमलेश कुमार, हेमराज बैरवा, निष्ठा शर्मा, दयाराम जाट, दुर्गेश दाधीच, मेघा कुमावत, नसरुद्दीन खान, हेमराज, शाकिरा बानो एवं एनएसएस प्रभारी अंकिता पारीक सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
HSBC Bank: भारत के बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करना इस बैंक को पड़ा भारी, RBI ने लगाया 1.73 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से नियमों का सही तरीके से पालन...
સુરત જીલ્લા વકીલ મંડળ દ્રારા એડવોકેટ પ્રીમિયર લીગ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતુ
જેમાં બાર કાઉન્સિલ ઓફ ગુજરાતનાં ચેરમેન અનિરુદ્ધસિંહ ઝાલા સાહેબ, બાર કાઉન્સિલ ઓફ ગુજરાતનાં...
Anjam Express News શિનોર પંથકમાં ખેતીપાકોમા ડુક્કર, નિલગાય સહિત ના પશુઓથી ખેતીપાકોને પહોંચતા મોટા
Anjam Express News શિનોર પંથકમાં ખેતીપાકોમા ડુક્કર, નિલગાય સહિત ના પશુઓથી ખેતીપાકોને પહોંચતા મોટા
Delhi में बाढ़ का कहर, कई लोग हुए बेघर, देखिए किस हाल में जी रहे लोग | R Bharat
Delhi में बाढ़ का कहर, कई लोग हुए बेघर, देखिए किस हाल में जी रहे लोग | R Bharat