कनाडा में हिंदू पूजा स्थलों पर चल रहे हमलों के बीच एडमोंटन के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़-फोड़ की गई। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर सुबह-सुबह भारत विरोधी नारे लिखे गए। साथ ही भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य पर हमला किया गया। खालिस्तानी समर्थकों पर इस घटना के आरोप लग रहे हैं। नेपियन संसद सदस्य चंद्र आर्य ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। आर्य ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एडमॉन्टन में हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को फिर से तोड़ दिया गया है। पिछले कुछ सालों से 'ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों में भारत विरोधी नारे के साथ तोड़फोड़ की जा रही है।' सांसद आर्य ने आगे अपने पोस्ट में खालिस्तानी चरमपंथियों को मिली छूट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं, खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं। मैं एक बार फिर से बोलना चाहता हूं, हिंदू कनाडाई सच में परेशान हैं। मैं फिर से कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं। इससे पहले कि ये बयानबाजी हिंदू कनाडाई लोगों के खिलाफ हमलों में तब्दील हो जाए।' बता दें कि पिछले साल, विंडसर में एक हिंदू मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसकी व्यापक निंदा हुई थी और कनाडाई और भारतीय दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हाई- क्वालिटी Youtube Shorts अपलोड करने में आ रही परेशानी, इस आसान तरीका का करें इस्तेमाल
यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने का काम करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आप भी यूट्यूब...
এছিয়া কাপ ২০২২ৰ সম্পূৰ্ণ সূচী ঘোষণা, জানেনে কেতিয়া হ’ব টীম ইণ্ডিয়াৰ মেচ
অৱশেষত ঘোষণা কৰা হ’ল এছিয়া কাপ ২০২২ৰ সম্পূৰ্ণ সূচী।যোৱা মাহৰ শেষৰ ফালে আৰম্ভ...
कर्नाटक में BJP ने तीन साल तक चलाई चोरी की सरकार, भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं बोलते PM मोदी- राहुल गांधी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी हमले जारी है। कांग्रेस नेता...
बहुजन विकास अभियानाच्या वतीने एकुर्गायेथे धम्मचक्र परिवर्तन दिन साजरा करण्यात आला
बहुजन विकास अभियानाच्या वतीने एकुर्गायेथे धम्मचक्र परिवर्तन दिन साजरा करण्यात आला
सेंसेक्स 84,181 और निफ्टी 25,716 के ऑल टाइम हाई पर:अभी बाजार में 1000 अंक से ज्यादा की तेजी
ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद सेंसेक्स ने आज यानी 20 सितंबर को 84,181 का और निफ्टी...