बून्दी

Sponsored

कृष्णा हाइट्स - कोटा

कृष्णा हाइट्स की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

फ़रीद खान

राहुल गांधी पर भाजपा एवं सहयोगी दलो के नेताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने किया विशाल धरना प्रदर्शन।।

राष्ट्रपति एव मुख्यमंत्री के नाम जिला परिषद के सीईओ को सौपा ज्ञापन।

बूंदी। राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अतिवृष्टि से जिले के किसानो के नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की और से जंगी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम जिला परिषद के सीईओ रवि वर्मा को ज्ञापन सौपा।राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को मामले को लेकर जिले के तीनों विधायकों की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से कुछ देर बहस भी हुई। इसी बीच आक्रोशित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोशिले नारे लगाते हुए अंदर प्रवेश कर लिया इस धक्कामुक्की में कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार टूट गया।

पूर्व मंत्री हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के बाद खून गाढ़ा होने की शिकायत आई थी लेकिन बिटटू पहले व्यक्ति हैं जिनका भाजपा में जाने के बाद खून पतला हो गया। इस वजह से वह अनर्लगल बयान दे रहे हैं। जिससे भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया। वे जब कांग्रेस में थे तब वह इस तरह की बात नहीं किया करते थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की वाशिंग मशीन में जिसकी भी धुलाई होती है वह इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है। भाजपा का यही चरित्र है जो बिटटू का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी है। उनके बेटे पर इस तरह की भाषा का प्रयोग करना ठीक नहीं। विधायक अशोक चांदना ने कहा कि पिछले दिनों अतिवृष्टि से जिले सहित हिंडोली-नेनवा क्षेत्र की अधिकांश फसलें बर्बाद हो गईं। कई मकान धराशाई हो गए। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैनें मामले को लेकर कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया तो आज तक प्रशासन की ओर से छिट्टी का कोई जवाब नहीं आया। विधायक चांदना ने कहा कि मजबूरन आज हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ा। चांदना ने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी विचारविमर्श कर जिला प्रशासन को एक माह का समय दिया है। अगर एक माह में भी अतिवृष्टि का मुआवजा और अन्य मामलों का निस्तारण नहीं हुआ तो 21 अक्टूबर को बूंदी में विशाल जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर सोशल मीडिया के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी के नेता घबराए हुए है जो इस तरह की बयानबाजी उनकी छवी को बिगडने का प्रयास कर रहे है। कांग्रेस का कोई नेता कार्यकर्ता इनकी चालों से घबराने वाला नहीं है। विधायक शर्मा ने कहा कि जिले में अधिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का अब तक सर्वे नहीं कराया गया। इससे किसानों और बाढ़ प्रभावितों में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर जिला प्रशासन से विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया था लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों को किसानों के नुकसान और उनकी परेशानी से कोई लेना देना नहीं है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी ने कहा कि कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा जिस तरीके से अनर्गगल बयान बाजी की जा रही है इसे कांग्रेस का कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र जनता के सामने आ चुका है और जनता सब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। देश के सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को बिगड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बूंदी जिले में अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो चुके हैं, किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। लेकिन प्रशासन इसको लेकर बिलकुल गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि केसीसी के नाम पर बैंक किसानों से बीमा राशि तो वसूल रहे है लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं दे पा रहे है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि जल्द से जल्द प्रशासन किसानों के हुए नुकसान का सर्वे करवा कर मुआवजा देने का काम करें अन्यथा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

कांग्रेस नेता जगरूप सिंह रंधावा हुए चोटिल

जगरूप सिंह रंधावा के पैर लगी चोट का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। हॉस्पिटल में रंधावा के पैर की हड्डी को वापस डॉक्टर द्वारा सेट करके प्लासतर बांधकर घर भेज दिया है।

कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जिला प्रशासन के प्रतिनिधी को बुलाने का आग्रह किया। लेकिन जब इंतजार के बाद भी एडीएम सहित कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे तो कांग्रेस नेता अशोक चांदना सहित पार्टी पदाधिकारी आक्रोशित हो गए और पुलिस से काफी बहस हुई। मुख्य गेट को लगाकर वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकरियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस अधिकारियों और जवानों के तमाम प्रयासों के बावजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गई। जबकि, मुख्य गेट पर तीन थाना अधिकारियों सहित भारी भरकम पुलिस और आरएसी के जवान तैनात थे। वहीं बाहर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेडा।

इस दौरान इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, पूर्व प्रधान श्योपाल मीणा, रामअवतार शर्मा, अमृत लाल गुर्जर, आनंदीलाल मीणा, दिनेश बड़ोदिया, समृद्व शर्मा, भारत सिंह सोलंकी, संदीप पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष राम किरण मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौर, मोडूलाल वर्मा, एड. महावीर मीणा, एड. चंद्रशेखर शर्मा, देवराज गोचर, जगरूप सिंह रंधावा, चर्मेश शर्मा, नवेद केसर लखपति, राजीव लोचन गौतम, जितेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल, यासीन कुरेशी, लक्ष्मण बैरवा, जयकुमार बैरवा, मंडल अध्यक्ष इमरान देशवाली, आशुतोष शर्मा, राकेश चांदना आदी मोजूद रहे।