भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी-20 विश्व कप 2024 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये के पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को बारबाडोस में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपने 11 साल के इंतजार को खत्म कर दिया.बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को विजेता टीम के लिए 125 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की और भारत की उत्कृष्ट उपलब्धि में उनके योगदान के लिए खिलाड़ियों और सभी कोचिंग स्टाफ को बधाई दी. जय शाह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'मुझे आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.' उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई. बता दें कि इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने असाधारण प्रदर्शन से अपने आलोचकों को चुप करा दिया है. शाह ने एक बयान में कहा था कि रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व में इस टीम ने उल्लेखनीय संकल्प और लचीलापन दिखाया है, जो आईसीसी टी-20 विश्व कप के इतिहास में टूर्नामेंट को अपराजित रहते हुए जीतने वाली पहली टीम बन गई है. शाह ने भारत के खिताबी जीत को प्रेरणादायक बताया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Shahid Kapoor's favorite movies, including "Jab We Met" and "Padmaavat," in honour of his birthday. - Newzdaddy
Bollywood actor Shahid Kapoor, who turns 42 on Saturday, has been captivating audiences with his...
પોરબંદર માં અબોટી બ્રહ્મસમાજ ના તેજસ્વી વિદ્યાર્થીઓનો સન્માન સમારોહ યોજાયો
પોરબંદર માં અબોટી બ્રહ્મસમાજ ના તેજસ્વી વિદ્યાર્થીઓનો સન્માન સમારોહ યોજાયો
નડિયાદ એસપી કચેરી ખાતે હિન્દુ ધર્મ રક્ષક સેના દ્વારા આવેદનપત્ર આપવામાં આવ્યું
નડિયાદ એસપી કચેરી ખાતે હિન્દુ ધર્મ રક્ષક સેના દ્વારા આવેદનપત્ર આપવામાં આવ્યું
આજ આહીર એકતા મંચ ગુજરાતના હોદેદારોની મીટીંગ અમરેલી આહીર બોર્ડિંગ ખાતે યોજવામાં આવી.
આજરોજ અમરેલી આહીર બોર્ડિંગ ખાતે આહીર એકતા મંચ ગુજરાતના હોદેદારોની મીટીંગ યોજવામાં આવી હતી. તેમજ...
তিনিচুকীয়াত এখন অবৈধ কাপোৰ ভৰ্ত্তি ট্ৰাক জব্দ তিনিচুকীয়া আৰক্ষীৰ
সোমবাৰে পুৱাই তিনিচুকীয়াত AS06AC7366 নম্বৰৰ এখন অবৈধ কাপোৰ ভৰ্ত্তি ট্ৰাক জব্দ কৰে তিনিচুকীয়া...