सांगोद, --- यहां शहीद हेमराज मीणा राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस, महिला प्रकोष्ठ तथा आईक्यूएसी सेल द्वारा इन दिनों पोषण माह के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को यहां महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। प्राचार्य अनिता वर्मा ने विद्यार्थियों को कुपोषण जनित बीमारियों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने तथा अपने परिजनों के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए मोटे अनाजों का अपने आहारों में अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के तहत किशोरों में पोषण जागरूकता के लिए व्याख्यान तथा पोषण आधारित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। जिसमें शीलू मेहता प्रथम, संगीता हरिजन द्वितीय तथा अवधेश मेहता व संजना नागर तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. करणजीत कौर ने विद्यार्थियों को आहार एवं पोषण संबंधी बदलावों के साथ बदलते परिवेश में सोशल मीडिया तथा खराब आहार की आदतों से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों की जानकारी दी तथा स्वास्थ्य के साथ-साथ अच्छी पुस्तकें पढऩे तथा नए नए कौशल सीखने को लेकर प्रोत्साहित किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एनएसएस प्रभारी डॉ. मेघराज मीणा के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में महेन्द्र मीणा, फिरोज अली, महेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सिसोदिया 10 लाख के मुचलके पर सशर्त जमानत पर छुटे हैं दोषमुक्त नहीं हुए : चुग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष...
Asian Games में भारत ने बनाया पदकों का नया रिकॉर्ड, 2018 के 70 पदकों के आंकड़े को किया पार
Asian Games में भारत ने बनाया पदकों का नया रिकॉर्ड, 2018 के 70 पदकों के आंकड़े को किया पार
વાઘોડિયા વિધાનસભા ના ધારાસભ્ય ફરી એકવાર જીભ લપસી - સાંભળો શુ બોલ્યા.
વાઘોડિયા વિધાનસભા ના ધારાસભ્ય ફરી એકવાર જીભ લપસી - સાંભળો શુ બોલ્યા.
વિરમગામ રેલ્વે સ્ટેશનથી પસાર થતી LPG ગેસટેંક ટ્રેનમાં લીકેજ ઘટનામાં મોટી જાનહાનિ અને દુર્ઘટના ટળી.
વિરમગામ રેલ્વે સ્ટેશનથી પસાર થતી LPG ગેસટેંક ટ્રેનમાં લીકેજ ઘટનામાં મોટી જાનહાનિ અને દુર્ઘટના ટળી.