कोटा में एक कैब चालक को बंधक बनाकर लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले में तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा है, जिन्हें कोटा के भीमगंजमंडी लाया जा रहा है। कार ड्राइवर प्रहलाद मीणा के साथ ये वारदात हुई। कार मालिक अनंतपुरा निवासी अय्यूब ने बताया कि गुरुवार देर रात को उनका ड्राइवर कार लेकर स्टेशन एरिया में खड़ा था। इस दौरान तीन लड़कों ने ऑनलाइन बारां के लिए कार बुकिंग की। ड्राइवर प्रहलाद ने बुकिंग स्वीकार कर ली। इसके बाद तीनों युवक कार में सवार हो गए और ड्राइवर कार को लेकर बारां की तरफ रवाना हो गया। अय्यूब ने बताया कि बारां रूट पर बम्बोलिया-एनटीपीसी अंता के बाद बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बना लिया। उसे धमकाया और उससे पचास हजार रूपए की मांग की। ड्राइवर के पास रूपए नहीं थे। ऐसे में उसने अय्यूब को कॉल किया और इशारों में बात की। इस दौरान बदमाशों ने प्रहलाद के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे अय्यूब को घटना का अंदाजा हो गया। उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद ड्राइवर की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस कार तक पहुंची। कार से तीन युवकों को पकड़ा गया है। मारपीट में ड्राइवर को चेाट आई है, जिसका कोटा लाकर एमबीएस अस्पताल में इलाज करवाया गया है। आरोपियों की पहचान रवि,योगेश और कृष्ण मुरारी के रूप में हुई है। तीनों बारां पुलिस की हिरासत में है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वाढदिवसाचा खर्च टाळत धर्मशाळेच्या बांधकामासाठी केली आर्थिक मदत
वाघोली ता.हवेली येथे रामेश्वर शास्त्री प्रसादिक दिंडी मंडळाचे मार्गदर्शक व वाघोलीचे माजी उपसरपंच...
અમરેલીના દ્વીચક્રી વાહન ધારકો પસંદગીના નંબર મેળવી શકશે
આર.ટી.ઓ.ની નવી સીરીઝ GJ 14 BC 0001 થી 9999 માટે ઈ-ઓક્શન
પસંદગીના નંબર મેળવવા ઓનલાઇન રજિસ્ટ્રેશન કરાવવું
પ્રાદેશિક વાહન વ્યવહાર કચેરી, અમરેલી કાર્યક્ષેત્રના તમામ ફોર વ્હીલ ધારકો માટે કાર માટેની નવી...
Chandrayaan3: लैंडिंग से 5 मिनट पहले चंद्रयान 3 की होगी इतनी स्पीड! | ISRO | Vikram Lander
Chandrayaan3: लैंडिंग से 5 मिनट पहले चंद्रयान 3 की होगी इतनी स्पीड! | ISRO | Vikram Lander
कोटा लोक सभा स्पीकर से इंटर डिस्कॉम ताबादलो को लेकर बिजली कार्मिको ने की मुलाक़ात बिरला को बताई समस्या
कोटा 17 अगस्त 2024 को कोटा स्थित आवास माननीय माननीय ओम बिरला लोक सभा अध्यक्ष जी से इन्टर डिस्कॉम...
ধেমাজিত ভাৰোত্তোলন প্ৰতিযোগিতা আয়োজন
ধেমাজি নগৰত ২৭ সংখ্যক ধেমাজি জিলা ভাৰোত্তোলন প্ৰতিযোগিতা ৷
ধেমাজি বালিগাঁও ভাৰোত্তোলন সংঘৰ...