कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे पर सिखों को लेकर बयान दिया था, जिस पर रवनीत बिट्टू ने उन्हें आतंकी बता दिया था। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ और कर्नाटक में रवनीत बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। कर्नाटक के एक कांग्रेस पदाधिकारी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (गलत सूचना के आधार पर बयान देना या अफवाह फैलाना), 192 (दंगे कराने के मकसद से भडकाऊ बयान देना), 196 (दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने) के तहत बंगलूरू के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वहीं जब रवनीत बिट्टू से मीडिया द्वारा पूछा गया कि क्या उन्हें राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर खेद है? तो रवनीत बिट्टू ने कहा कि 'मुझे खेद क्यों होगा? हमने पंजाब में पूरी एक पीढ़ी को खो दिया। गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया। मेरा दर्द बतौर एक सिख है। मैं मंत्री बाद में हूं , लेकिन एक सिख पहले हूं। अगर पन्नू राहुल गांधी के बयान का समर्थन करता है तो अब क्या कह सकते हैं?'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
संत गाडगेबाबा पुण्यतिथी महोत्सवा निमित्ताने वणा नंदी काठावर भरला भाविकांचा मेळा: भाविकांनी केला गोपाला गोपाला गरज
वैराग्यमुत्री संत गाडगेबाबा यांच्या पुण्यतिथी महोत्सवात निमित्त दरवर्षी प्रमाणे आज गुरुवारी २८...
Breaking News: 8 June को PM पद की शपथ ले सकते हैं Narendra Modi | Lok Sabha Election Result 2024
Breaking News: 8 June को PM पद की शपथ ले सकते हैं Narendra Modi | Lok Sabha Election Result 2024
Chandrayaan 3 Landing: चांद से जुड़ी ये 10 बातें क्या आप जानते हैं? (BBC Hindi)
Chandrayaan 3 Landing: चांद से जुड़ी ये 10 बातें क्या आप जानते हैं? (BBC Hindi)
બનાસ પુલ પાસે અકસ્માત સર્જાયો
બનાસ પુલ પાસે અકસ્માત સર્જાયો