जोधपुर शहर में दुष्कर्म के मामलों के बीच एक ऐसी झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. एक 11 साल के लड़के ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात कर डाली. घटना लूणी थाना क्षेत्र की है. बाल अपचारी ने इस घटना को मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने की लत के चलते अंजाम दिया. इससे पुलिस भी हतप्रभ है. फिलहाल उसे निरुद्ध करते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. पूरे मामले की जांच एडीसीपी लाभूराम कर रहे हैं.लूणी थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के द्वारा गलत काम करने की रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि घटना 14 सितंबर की है. परिजनों ने घटना का पता लगने के तीन दिन बाद तक डर के मारे रिपोर्ट नहीं दी, लेकिन जब बेटी की तबीयत खराब हुई तो परिजन मंगलवार को थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मासूम पीड़िता का मेडिकल करवाया गया. रिपोर्ट दर्ज करने के तुंरत बाद पुलिस ने नाबालिग बाल अपचारी को निरुद्ध करवाया है. थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि बाल अपचारी मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आदि है. घटना से पहले भी उसने वीडियो देखे थे. लगातार इस तरह के वीडियो देखने का आदि होने के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि सामान्यत: अश्लील वीडियो देखने से कोई भी मानसिक रूप से कुंठित हो सकता है, जिसके बाद वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रविंद्र वारुळे साने गुरुजी उपक्रमशील शिक्षक पुरस्काराने सन्मानित !
वैजापूर :- शैलेंद्र खैरमोडे
वैजापूर तालुक्यातील शिक्षण क्षेत्रात उल्लेखनीय कार्य...
પાલીતાણા નગરપાલિકા ખાતે સીટી સિવીક સેન્ટરના લોકાર્પણ ધારાસભ્ય બારૈયા હાજર રહ્યાં
પાલીતાણા નગરપાલિકા ખાતે સીટી સિવીક સેન્ટરનું લોકાર્પણ કરવામાં આવ્યું આ સેન્ટર ઉપર ઓનલાઈન...
Ravneet Bittu के बयान पर भड़की Congress, Delhi से Hyderabad तक सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता | Aaj Tak
Ravneet Bittu के बयान पर भड़की Congress, Delhi से Hyderabad तक सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता | Aaj Tak
થરાદ ખાતે મોંઘવારી મુદ્દે વિરોધ..
થરાદ મહિલા કોગ્રેસ સમિતિ દ્વારા મોંઘવારી વિરુદ્ધ કાર્યક્રમ યોજાયો..આજરોજ ગુજરાત પ્રદેશ મહિલા...
दुर्गा शंकर मीना होंगे टोंक ADM आज जारी 183 RAS अधिकारियो की तबादला सूची मे हुआ तबादला. सुरेश चौधरी होंगे टोंक मे हीं भू प्रबंध अधिकारी.
टोंक. जिले मे अतिरिक्त जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट का प्रभार अब दुर्गा शंकर मीना संभालेगे वो...