केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने मंगलवार को कहा- 'राहुल गांधी की मानसिकता पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना जैसी है। वे देश में अलगाववादी सोच को बढ़ाना चाहते हैं। देश को खून से लथपथ देखना चाहते हैं।'पुरी अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में हैं। पुरी ने कहा- 'राहुल ने भारत में रहते हुए कभी सिखों की बात नहीं की। जब वह सत्ता में थे, तब सिख डर में जीते थे। 1984 के दौरान सिखों को बसों से भी उतार दिया जाता था। सिख पगड़ी पहनने से भी डरते थे।' राहुल गांधी ने पिछले महीने तीन दिन की अमेरिका यात्रा के दौरान सिखों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- 'भारत में लड़ाई इस बात की है कि क्या भारत में एक सिख को पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी, कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी। यह सिर्फ सिखों को लेकर नहीं, बल्कि सभी धर्मों को लेकर है।' पुरी ने कहा- राहुल गांधी से यह पूछना चाहिए कि किस सिख ने कहा है कि उसे भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने से रोका गया। मैं 62 साल से पगड़ी पहन रहा हूं। कड़ा बचपन से पहन रहा हूं। मुझे कभी कोई कठिनाई नहीं आई।भारत में सिख पग पहन सकते हैं या नहीं यह बात बस सिखों में असुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए है। अमेरिका में रह रहे भारतीय, जो कि भारत के संपर्क में नहीं हैं। वे सोशल मीडिया से देश के हालातों को समझते हैं। वह राहुल की इस बात से समझेंगे कि भारत में सिख खतरे में हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Valsad: Coast Guard undertakes rescue operation of 13 fishermen stranded in sea since last night
Valsad: Coast Guard undertakes rescue operation of 13 fishermen stranded in sea since last night
AAP govt. misusing public funds for publicity in other states, Funds for central schemes are not helping unemployed youths : Chugh
Chandigarh: BJP national general secretary Tarun Chugh today lambasted the AAP government for not...
विठ्ठलवाडी येथे निर्माल्य संकलन, पोलीस अधीक्षकांनी दिली भेट
श्री क्षेत्र विठ्ठलवाडी येथील भीमा नदीच्या घाटावर मेन चौक प्रतिष्ठान व ग्रामस्थ यांच्या वतीने...
आईकॉनिक Nokia Lumia 920 के डिजाइन वाले फोन की हो रही एंट्री, HMD Skyline अगले महीने हो सकता है लॉन्च
यह बीते महीने की ही बात है जब HMD ने आइकॉनिक Nokia 3210 को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया था। इसी...