बूंदी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौजवान गोसिया ईद मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस मीरां गेट से शुरू होकर ब्रह्मपुरी, पुराना तोपखाना, शुक्ल बावडी, कागजी देवरा, मोची बाजार, चौमुखा, चौगान गेट, इंद्रा मार्केट, अहिंसा सर्किल, एक खम्भे की छतरी, कोटा रोड, सब्जी मंडी रोड, के एन सिंह सर्किल होते हुए नेहरू गार्डन, नगर परिषद के सामने जलसे में तब्दील हुआ। जुलूस में सबसे आगे रोजा ए मुबारक उसके पीछे शहर के तीनों बड़ी शख्सियत शहर काजी मुफ्ती नदीम अख्तर, मौलाना गुलामे गौस और मुफ्ती आलम राजा एक साथ खुली जीप में सवार थे। जिनके पीछे मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग ऊंट व घोड़े तथा पैदल चले। जुलस में शामिल लोग हुजुर की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस का कई जगह स्वागत द्वार ओर पुष्प वर्षा स्वागत हुआ। जुलूस के बाद जलसे में मुफ्तीयाकिराम हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। 

लाखेरी में ईद मिलादुन्नबी का जुलुस धूमधाम से निकला 
सोहर्द भाईचारे की नगरी लाखेरी मे मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जुलुस निकाला गया। जुलुस का सभी समाज के लोगो ने स्वागत किया। जुलुस सुबह 9 बजे विजय गेट से शुरू हुआ। हजारों की संख्या मे मुस्लिम समाज के लोग गाजे बाजे के साथ चल रहे थे व रथ पर काजी मोहम्मद मियां, आलिम बैठे हुवे थे। बच्चे नात पढ़ते हुए चल रहे थे, जुलुस गांधीपुरा चुंगी नाका बॉटम रामधन चौराहा ईदगाह होता हुआ नयापुरा व गरमपुरा मस्जिद पर मिलाद के साथ संपन हुआ। शहर मे जगह जगह लंगर तकसीम किए। ईदगाह पर अपनापन कमेटी हनीफी टाइगर्स अन्य समाजसेवी द्वारा इस्तेक़बाल कर लंगर तकसीम किया। गरमपुरा मदीना मस्जिद पर इंसाफ कमेटी द्वारा लंगर तकसीम किया। लाखेरी सदर मुस्तकीम मंसूरी सदर बशीर खान, गांधीपुरा सदर बशीर अहमद, ईदगाह सदर गरमपुरा हमीद पठान व गणमान्य लोगो उपस्थित रहे। शाही मस्जिद ईदगाह पर ईद मिलाद उन नबी के जुलुस का इस्तेक़बाल किया वह जुलुस मे आए हजरात बच्चो का लंगर तकसीम किया गया। समाजसेवी द्वारा बच्चो को पेन, कॉपी, बाटी गई। दर्जनों स्टाल लगाकर फ्रूट लंगर तकसीम किया। सलीम हनीफी, हुसैन खान, अफसार अब्बासी, रुखसार अब्बासी, सईद हनीफी, शरीफ हनीफी, आशिक मिर्ज़ा, डब्बू पठान, अलीम हनीफी, सलीम, मौलाना साजिद, कलीम हैदर हनीफी, कायम अब्बासी, समीर बबलू पठान जावेद, सदर बशीर खान आदि ने आयोजन की व्यवस्था को संभाला।