राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को रद्द करने के लिए आंदोलन तेज होने लगा है. सोमवार को कुछ अभ्यार्थी इस्तीफा दे चुके मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के जयपुर स्थिति आवास पर पहुंच गए और उनसे परीक्षा रद्द कराने की मांग करने लगे. अपनी बात मनवाने के लिए सभी अभ्यार्थी हाथों में तख्तियां लेकर मीणा के घर के सामने ही धरने पर बैठ गए. उनका प्रदर्शन इस वक्त भी जारी है. 13 सितंबर को किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा, 'इतने बड़े फर्जीवाड़े के पश्चात भी अभी तक भर्ती परीक्षा का निरस्त ना होना मुझे और आमजन को व्यथित कर रहा है. जांच में सामने आया है कि पूरी भर्ती में 80 फीसदी से अधिक चयन फर्जीवाड़े से हुआ है. बाकी जो 20 प्रतिशत है, वह भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि अभी बहुत से मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है. इतना सब कुछ उजागर होने के पश्चात भी उप निरीक्षक भर्ती 2021 रद्द क्यों नहीं हुई? जाबिक जांच एजेंसी (SPG) ने S.I परीक्षा रद्द करने की अनुशंषा सरकार को कर दी है.' किरोड़ी लाल मीणा ने हाल ही में आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम राईका व बाबूलाल कटारा की गिरफ्तारी पर सरकार की तारीफ की. उन्होंने अपने पत्र में लिखा, 'यह इस बात का सबूत है कि इनके रहते जितनी भी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई उनमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई, जिसमें सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 एक है. रामूराम राईका द्वारा अपने पुत्र-पुत्री और पुत्र वधु को आरपीएससी में से पेपर लाकर परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व पेपर पढ़ाकर चयन करवाया. इस भर्ती परीक्षा में प्रत्येक स्तर पर धांधली हुई.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મહાત્મા ગાંધીજીની જન્મ જયંતી નિમિત્તે આજે આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા રાધનપુર રેફરેલ હોસ્પિટલ અને ભણસાલી ટ્રસ્ટ ખાતે ફ્રુટ વિતરણ કરાયું
મહાત્મા ગાંધીજીની જન્મ જયંતી નિમિત્તે આજે આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા હોસ્પિટલ ખાતે ફ્રુટ વિતરણ કરાયું...
અમરેલી શહેર મા જન્મદિવસ નીમેતે સંત વાણી નો કાર્યક્રમ યોજવામાં આવ્યો
અમરેલી શહેર મા જન્મદિવસ નીમેતે સંત વાણી નો કાર્યક્રમ યોજવામાં આવ્યો
Union budget will usher in a new era of growth and development in J&K : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today hailed the union budget as a historic step for...
মৰাণৰ তিলৈজান চাহ বাগিচা প্ৰাথমিক বিদ্যালয়ত অভিনন্দন অনুষ্ঠান
মৰাণৰ তিলৈজান চাহ বাগিচা প্ৰাথমিক বিদ্যালয়ত অভিনন্দন অনুষ্ঠান
તમે જે બોલીને ગયા છો તે અમને આપી દો બીજું અમારે કંઈ જોતું નથી એવા આકરા પ્રહારો કર્યા
તમે જે બોલીને ગયા છો તે અમને આપી દો બીજું અમારે કંઈ જોતું નથી એવા આકરા પ્રહારો કર્યા