कोटा शहर के बाद अब ग्रामीण इलाके में भी चोरी की घटना सामने आई है। सिमलिया थाना क्षेत्र में सूने मकान में बदमाशों ने सेंध लगाई है। अज्ञात बदमाश घर से नगदी सहित सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार अपने पैतृक गांव गया हुआ था। वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। सिमलिया में ढाबा रोड पर आदर्श नगर निवासी पीड़ित शेर मोहम्मद ने बताया की वो गुरुवार शाम 6 बजे करीब परिवार सहित अपने पैतृक गांव बल्लभपुरा गए थे। घर पर कोई नहीं था। मकान के मेन गेट व अंदर दो कमरों का ताला लगाया था। दो दिन बाद शनिवार शाम 4 बजे वापस लौटे। मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।अंदर जाकर देखा तो कमरे व अलमारी ताले टूटे हुए थे। चारों तरफ कपड़े ओर सामान बिखरे हुए थे। अलमारी से सोने के कान की बालियां, सुई धागा, सोने की दो अंगूठियां, सोने की 5 ग्राम की चेन व 30 हजार नगदी गायब थे। इसकी शिकायत थाने में दी है। अभी तक चोर का पता नहीं लगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Agnipath Yojana को लेकर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान- अब मिलेगी यह बड़ी सुविधा
केन्द्र की मोदी सरकार ने अग्निवीर योजाना ( Agniveer Yojana ) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. सरकार...
ખંભાતમાં શાકમાર્કેટમાં કારનો દરવાજો ખોલી રૂ.૩ લાખ રોકડની ચોરી કરી ગઠિયો ફરાર.
ખંભાતમાં શાકમાર્કેટમાં કારનો દરવાજો ખોલી રૂ.૩ લાખ રોકડની ચોરી કરી ગઠિયો ફરાર થઈ ગયો.ખંભાતમાં...
ઘોઘાના બારવાડા ખાતે કોળી સમાજ આયોજિત નવરાત્રી મહોત્સવ નિમિત્તે ડાકડમરુંનો કાર્યક્રમ યોજાયો
ઘોઘાના બારવાડા ખાતે કોળી સમાજ આયોજિત નવરાત્રી મહોત્સવ નિમિત્તે ડાકડમરુંનો કાર્યક્રમ યોજાયો
Watch | On amended IT rules, Shashi Tharoor targets BJP: ‘Unfortunately, ruling party biggest…’
Shashi Tharoor alleged that the decision on amending IT rules would give the government the power...
Alcazar और Tucson के बीच नई एसयूवी ला सकती है Hyundai, होगी कंपनी की पहली Hybrid एसयूवी
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से जल्द ही पहली हाइब्रिड गाड़ी को लाने की तैयारी की...