निम्बाहेड़ा

फ़रीद खान

पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्त्ता मिलन समारोह में की शिरकत

"कार्यकर्त्ता संगठन की जान—पूर्व मंत्री आंजना

निंबाहेड़ा/बड़ी सादडी विधानसभा क्षेत्र के जयसिंहपुरा गांव में कांग्रेस परिवार द्वारा आज रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शिरकत कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पूर्व मंत्री आंजना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की जान कार्यकर्ता ही होते हैं। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही संगठन बुलंदियों पर पहुंचता है। आज हमारे देश में लोकतंत्र को कमजोर व समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। इसको रोकने के लिए एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दम खम के साथ एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करनी होगी ताकि लोकतंत्र विरोधी ताकतों का कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ सामना कर सके और उनके मंसूबों को धराशाही कर सके। 

पूर्व मंत्री आंजना एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं सरस डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट के कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचने पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्त्ता द्वारा अपने प्रिय नेता का ढोल नगाड़े बजाकर,मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण व ओपर्णा ओढ़ाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बड़ीसादड़ी टेकचंद जाट, ब्लॉक अध्यक्ष डूंगला श्रीलाल अहीर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अभय मेहता, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला, ज़िला कांग्रेस महासचिव जगदीश टेलर,बड़ीसादड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष दिलीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुस्तफा बोहरा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल जणवा, मंडल कांग्रेस डूंगला अध्यक्ष संग्राम सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला, संगरिया सरपंच अंबालाल गुर्जर, केवलपुरा सरपंच प्रकाश रावत, फ़ालोदड़ा सरपंच जगदीश आँजना, पिराणा सरपंच पूरणमल, मनोज बाबेल, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव कालू लाल जाट, प्रकाश चंद्र, राधेश्याम, भंवर सिंह, किशन करेरी, शौकीन गुर्जर, धनराज, शांतिलाल मेघवाल, निर्भयराम, मथुरा लाल जाट, नानू सिंह लालपुरा, नानालाल धाकड़, नारायण धाकड़, हुक्मीचंद, डालचंद धाकड़, जगदीश धाकड़, परसराम धाकड़, प्रकाश काकर, निर्मल धाकड़, मुकेश सुथार, भेरूलाल रावत, भरत धाकड़, परमानंद धाकड़,डालचंद धाकड़,अब्बास जी बोहरा,शौक़ीन गुर्जर,परसराम धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणवासी उपस्थित थे। कार्यकर्त्ता मिलन समारोह का संचालन हीरालाल जाट ने किया।