पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नन्हे भाई का नया वीडियो सामने आया है। इसमें मूसेवाला के नन्हे भाई के साथ उनके माता-पिता भी हैं। मूसेवाला का नन्हा भाई तकरीबन 6 महीने का हो चुका है। वीडियो में मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर अपने छोटे बेटे के लाड लडाते दिख रहे हैं।वीडियो में मूसेवाला के छोटे भाई ने निक्कर और टीशर्ट पहन रखी है। उसके सिर पर कपड़ा बंधा है। ब्लैक एंड वाइट शेड वाले इस वीडियो में छोटा मूसेवाला खुशी में चहकता नजर आ रहा है। पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर उसे हंसा रहे हैं।ये वीडियो सामने आने के बाद मूसेवाला के फैंस भावुक हो गए हैं। इस वीडियो को लेकर मूसेवाला के फैंस के बीच अलग ही उत्साह नजर आता है। कई फैंस जहां वीडियो को ज्यादा से ज्यादा सर्कुलेट कर रहे हैं वहीं कुछ इसके बहाने मूसेवाला को मिस कर रहे हैं। परिवार के लिए दुआएं भी मांगी जा रही है। सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग का कत्ल कर दिया था। मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। जवान बेटे की मौत से पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर बुरी तरह टूट गए।सके बाद चरण कौर ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक से गर्भधारण किया। आम भाषा में इसे टेस्ट ट्यूब बेबी भी कहते हैं। चरण कौर ने 23 मार्च 2024 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।लगभग दो साल के लंबे अरसे के बाद परिवार के चेहरे पर मुस्कराहट देखने को मिली।मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म पर माता-पिता ही नहीं, सिद्धू के लाखों फैंस ने भी खुशियां जताईं।