RSS के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पांच दिन से अलवर प्रवास पर है। तीसरे दिन रविवार को वे सुबह 6:30 बजे शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे, यहां करीब 8:15 बजे तक रहे। जहां स्वयं सेवकों को परिवार और समाज से जुड़े पांच सूत्र बताए।इस दौरान उन्होंने कहा-हम कहां पिछड़ रहे हैं, इसके बारे में चर्चा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा- गरीब वर्ग के लोगों के साथ जुड़ाव रखे, उनको घर पर लेकर आएं और उनके घर पर भी जाएं। भागवत ने कहा- हम सभी को परिवार के सदस्यों के बीच बैठक बातचीत करते रहना चाहिए। शाम को खाना खाते समय एक साथ बैठे ताकि सभी के मन की बात पता रहे। अपने गांव-ढाणी के गरीब परिवारों के आगे बढ़ाने की सोच रखनी चाहिए। गरीब के घर भी जाना चाहिए। गरीब को भी अपने घर बुलाना चाहिए। समाज में समरसता का माहौल रहना चाहिए। हर तबके को साथ लेकर चलना चाहिए।इस दौरान भागवत ने सबसे पहले समरसता पर जो दिया। वे बोले- घर में क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, इस पर परिवार में एक दूसरे के विचार जरूरी हैं। दूसरा हम समाज के लिए क्या कर रहे है, इस पर विचार करने की जरूरत है।गरीब वर्ग के लोगों के साथ जुड़ाव रखे, उनको घर पर लेकर आएं और उनके घर पर भी जाएं। तीसरा जिस प्रांत में आप रहते हैं उसकी वेशभूषा और खान पान का पता रहना चाहिए। एक जगह शाखा लगाएं, जिसमें हमें एक-दूसरे का पता रहना चाहिए। हम कहां पिछड़ रहे हैं इसके बारे में चर्चा करने की जरूरत है।भागवत ने कहा कि पिछड़ेपन को दूर करने के लिए हम सबको काम करने की जरूरत है। रण में जाए बिना भी देश सेवा की जा सकती है। अपनी कॉलोनी में सफाई करके भी देश सेवा कर सकते है। समाज को उन्नतिशील बनाएं, चरित्र व शिक्षा को बेहतर बनाकर देश सेवा हो सकती है।