राजस्थान के बूंदी में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे कोटा रेफर किया गया है। कार में बुरी तरह फंसे शवों को क्रेन की मदद से निकाला गया। कार सवार मध्य प्रदेश के देवास से खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हिंडोली इलाके के जयपुर नेशनल हाईवे (NH21) पर हुआ। एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि मध्य प्रदेश (MP) के देवास से नौ लोग 14 सितंबर की रात खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। कोटा होती हुई इनकी गाड़ी हिंडोली पहुंची थी। हिंडोली थाना क्षेत्र के हाईवे की पुलिया के पास (लघधरिया भैरू जी के स्थान) गलत साइड से आकर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार बुरी तरह फंस गए। कार में सवार मदन पुत्र शकरू नायक निवासी बेडाखाल, जिला देवास, मांगी लाल पुत्र ऊंकार निवासी बेडाखाल, देवास, महेश पुत्र बादशाह निवासी बेडाखाल थाना सतवास, देवास, राजेश और पूनम की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मनोज पुत्र रवि नायक निवासी पोखर खुर्द, देवास, प्रदीप पुत्र मांगी लाल निवासी धांसड जिला देवास तथा अनिकेत पुत्र राजेश निवासी बेडाखाल, देवास घायल हैं। इनमें से प्रदीप की हालत गंभीर है। उसे कोटा रेफर किया गया है। बाकी दोनों घायलों का इलाज बूंदी में चल रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
થરાદ : પક્ષીઓને પીવા માટે પાણીના કુંડાઓનું વિતરણ | SatyaNirbhay News Channel
થરાદ : પક્ષીઓને પીવા માટે પાણીના કુંડાઓનું વિતરણ | SatyaNirbhay News Channel
MCN NEWS| वैजापुरात वंचित आघाडीचा आक्रोश मोर्चा; अक्षय भालेरावच्या आरोपींवर कारवाईची मागणी
MCN NEWS| वैजापुरात वंचित आघाडीचा आक्रोश मोर्चा; अक्षय भालेरावच्या आरोपींवर कारवाईची मागणी
महाराणा प्रताप जयंती पर कोटा में दिखेगा सनातनियों का शौर्य: हाथोज धाम के महंत हवामहल विधायक श्री बालमुकन्दाचार्य के नेतृत्व में निकलेगी विशाल वाहन रैली
इस वर्ष महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर कोटा में सनातनी अपनी एकता के साथ अपने शौर्य का प्रदर्शन...
Jewar Airport News LIVE: जेवर एयरपोर्ट पर आज पहले विमान की लैंडिंग हुई है | Uttar Pradesh | Aaj Tak
Jewar Airport News LIVE: जेवर एयरपोर्ट पर आज पहले विमान की लैंडिंग हुई है | Uttar Pradesh | Aaj Tak