जयपुर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में रैगिंग का मामला सामने आया है। कॉलेज के दो सीनियर स्टूडेंट युवराज (26) और पुष्पेंद्र (27) ने जूनियर स्टूडेंट को चाकू दिखाकर जमकर पीटा। उसे मुर्गा भी बनाया। उससे कहा कि 'भाई साहब बोला कर।'बनीपार्क थाना क्षेत्र के ITI में 12 सितंबर को यह घटना हुई है। सीनियर स्टूडेंट ने इसका वीडियो भी बनाया था। 23 साल के पीड़ित स्टूडेंट ने युवराज और पुष्पेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बनीपार्क थाना अधिकारी महेश शर्मा ने बताया- रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। इसी महीने में एडमिशन लिया था। 2 सितंबर को उसका कॉलेज में पहला दिन था। युवराज (मोटर व्हीकल) और पुष्पेंद्र (वेल्डर ट्रेड) सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। वह उन्हें पहले से जानता भी नहीं है। कॉलेज के पहले दिन युवराज और पुष्पेंद्र उसके पास आए और धक्का-मुक्की करने लगे। वहां मौजूद टीचर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 12 सितंबर को पीड़ित स्टूडेंट ITI पहुंचा। एक बार फिर उसका सामना पुष्पेंद्र और युवराज से हुआ। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित को एक कमरे में बुलाया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चाकू भी दिखाया। इस दौरान मुर्गा भी बनाया। वीडियो में सीनियर स्टूडेंट पीड़ित से बार-बार कह रहे हैं- हमें भाई साहब बोला कर। इस पर पीड़ित छात्र हाथ जोड़ कर छोड़ने की भी गुहार लगा रहा है। जब पीड़ित स्टूडेंट घर पहुंचा तो परिजनों को इस बारे में बताया।12 सितंबर की शाम को परिजन थाने पहुंचे और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मोरान जेसीआई होनर्स ने मोरान में तिरंगा और मिठाइयां वितरित की
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मोरान जेसीआई होनर्स ने मोरान में तिरंगा और मिठाइयां वितरित की l...
ડીસાના માલગઢમાં ખોડલ જન્મ જયંતિની ઉજવણી કરાઇ
આઇ શ્રી ખોડીયાર જન્મ જયંતિ મહોત્સવ નિમિત્તે ડીસા તાલુકાના માલગઢ ગામની કુડાવાળી ઢાંણીમાં ફૂલોના...
Breaking News: Modi 3.0 के पहले बजट पर Rahul Gandhi का पहला रिएक्शन, बोले- ये कुर्सी बचाओ...
Breaking News: Modi 3.0 के पहले बजट पर Rahul Gandhi का पहला रिएक्शन, बोले- ये कुर्सी बचाओ...