जयपुर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में रैगिंग का मामला सामने आया है। कॉलेज के दो सीनियर स्टूडेंट युवराज (26) और पुष्पेंद्र (27) ने जूनियर स्टूडेंट को चाकू दिखाकर जमकर पीटा। उसे मुर्गा भी बनाया। उससे कहा कि 'भाई साहब बोला कर।'बनीपार्क थाना क्षेत्र के ITI में 12 सितंबर को यह घटना हुई है। सीनियर स्टूडेंट ने इसका वीडियो भी बनाया था। 23 साल के पीड़ित स्टूडेंट ने युवराज और पुष्पेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बनीपार्क थाना अधिकारी महेश शर्मा ने बताया- रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। इसी महीने में एडमिशन लिया था। 2 सितंबर को उसका कॉलेज में पहला दिन था। युवराज (मोटर व्हीकल) और पुष्पेंद्र (वेल्डर ट्रेड) सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। वह उन्हें पहले से जानता भी नहीं है। कॉलेज के पहले दिन युवराज और पुष्पेंद्र उसके पास आए और धक्का-मुक्की करने लगे। वहां मौजूद टीचर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 12 सितंबर को पीड़ित स्टूडेंट ITI पहुंचा। एक बार फिर उसका सामना पुष्पेंद्र और युवराज से हुआ। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित को एक कमरे में बुलाया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चाकू भी दिखाया। इस दौरान मुर्गा भी बनाया। वीडियो में सीनियर स्टूडेंट पीड़ित से बार-बार कह रहे हैं- हमें भाई साहब बोला कर। इस पर पीड़ित छात्र हाथ जोड़ कर छोड़ने की भी गुहार लगा रहा है। जब पीड़ित स्टूडेंट घर पहुंचा तो परिजनों को इस बारे में बताया।12 सितंबर की शाम को परिजन थाने पहुंचे और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
તળાજા,સરતાંનપર બંદર પાસેથી કેટલા જુગારી રોકડ રકમ સાથે ઝડપાયાં?
તળાજા,સરતાંનપર બંદર પાસેથી કેટલા જુગારી રોકડ રકમ સાથે ઝડપાયાં?
कोटा डोरिया का गलत उपयोग कर साड़ी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
कोटा डोरिया का गलत उपयोग कर साड़ी बनाने वाले का भंडाफोड़
पुलिस ने एक गोदाम में दबिश देकर...
Modi,Rahul Gandhi में से Youtube पर कौन ज्यादा पैसे कमा सकता है? Nitin Gadkari ने तो बता दिया
Modi,Rahul Gandhi में से Youtube पर कौन ज्यादा पैसे कमा सकता है? Nitin Gadkari ने तो बता दिया
આગથળા પોલીસની ટીમે છ વર્ષથી નાસતા ફરતા આરોપીને ઝડપી પાડ્યો
બનાસકાંઠા જિલ્લા પોલીસ વડા અક્ષયરાજ મકવાણાની સૂચનાથી આગામી લોકસભાની ચૂંટણીને લઇ નાસ્તા ફરતા...
PUC Certificate: कैसे बनता है गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, क्या है इसका ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रोसेस
How to get PUC Certificate कार बाइक या फिर कोई भी मोटर व्हीकल को चलाने के लिए PUC सर्टिफिकेट होना...