बूंदी। कोतवाली थाना क्षेत्र में बायपास रोड स्थित एक मकान में किराए से रह रहे परिवार की 7 वर्षीय बालिका के साथ मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बालिका के माता पिता ने शुक्रवार को महिला थाना पहुंचकर रिर्पाेट दी है। रिर्पोट में बताया कि उनकी 7 वर्षीय बालिका के साथ उनके मकान मालिक के पुत्र ने दो दिन पुर्व इस घिनौनी वारदात अंजाम दिया। बालिका के घर पर जब कोई नही था तब आरोपी बालिका को बहला फुस्लाकर पास में एक सूनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोती हुई घर आई तो उससे रोने का कारण पूछा तो वह डर के मारे कुछ नही बता रही थी, बालिका की मां ने उसे विश्वास में ले प्यार दुलार कर जानकारी हासिल की तो मां के पैरो तले जमीन खिसक गई। एक बार तो उसे यकिन नही हुआ की जिस घर में वह रहते है उन्ही के बीच रहने वाला मकान मालिक का बेटा फूल जेसी नाजुक बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर सकता है। मां ने पिता को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। परिजन गुरूवार रात को बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होने बालिका के यूरीन में ब्लड आने की बात कही थी, डयूटी डाक्टर ने दवा लिखकर घर भेज दिया। शुक्रवार को परिजनों ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार से संपर्क किया तो उन्होने महिला थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। महिला थाना अधिकारी आश्मीन बानो ने बताया की बालिका के माता पिता के रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर, बालिका का मेडिकल मुआयना कराया गया है। आरोपी की तलाश में कार्रवाई की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा सरकार की मंजूरी नहीं:101 किसान पैदल रवाना होंगे; आंसू गैस से बचने के लिए नमक दिया, एंबुलेंस तैनात
हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसान दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि,...
ડાંગરની સીઝનને APMCમાં ટ્રેડર્સના વેપારીઓ અને રાઇસમીલ એસોશિએશનની મીટીંગ મળી.
ખંભાતમાં ડાંગરની સીઝનને APMCમાં ટ્રેડર્સના વેપારીઓ અને રાઇસમીલ એસોશિએશનની મીટીંગ ચેરમેન સંજયભાઈ...
Car engine tips: गाड़ी में फ्यूल पंप खराब होने पर देता है ये संकेत, समय से करवाएं ठीक नहीं तो होता है नुकसान
अक्सर लोग अपनी कार को लेकर परेशान रहते हैं। गाड़ी में किसी भी तरह की परेशानी आती है तो वह...
मानव सेवा समिति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर एनीमिया मरीज हरि ओम के उपचार में आर्थिक सहायता करने की मांग
बूंदी, मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया की एनीमिया से गंभीर बीमार मरीज...