रामगंजमंडी में सुकेत के राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान छात्र को गाल पर चोट आई है। शिक्षक द्वारा मारपीट करने के बाद स्कूल के दो छात्र मारपीट में घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुचें। जहां डॉक्टर ने छात्र को 4 टांके लगाकर उपचार किया। सूचना पर अभिभावक भी अस्पताल पहुचें। इसके बाद मामले को लेकर अभिभावक ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिक्षक के खिलाफ सुकेत थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है। घायल छात्र विनय राठौर के पिता मनोज राठौर के अनुसार मारपीट की सूचना पर अस्पताल पहुँचे थे। जहां विनय के गाल पर घाव था। डॉक्टर ने 4 टाँके लगाकर उसका उपचार किया। विनय अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पड़ता है। जहां शिक्षक शम्भू दयाल ने सीढ़ी गिरने की बात को लेकर बच्चे को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान शिक्षक ने हाथ मे लोहे नुमा कड़ा पहन रखा था। जिसकी लगने से बच्चे के गाल पर गहरा घाव हो गया। जब हम शिक्षक से इस बात की शिकायत लेकर पहुचे तो उन्होंने हमारे साथ भी बत्तमीजी की। थानाधिकारी रघुवीर सिंह का कहना है कि शिक्षक शम्भू दयाल के खिलाफ छात्र के परिजनों ने रिपोर्ट दी है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि शिक्षक शम्भू दयाल गौतम का कहना है कि मेरी भावना बच्चो के प्रति हिसंक नही है बच्चा शरारती है शरारत करने पर उसको डांट रहा था डराने के लिये उसकी और हाथ ज़रूर उठाया था बच्चे ने मार से बचने के लिये उसका स्वयं का हाथ ऊपर किया तो बच्चे के हाथ ने बंधी खड़ी से बच्चे के चेहरे पर चोट आई थी । अभिभावक द्वारा मेरे ऊपर गलत आरोप लगाये है मामले की जांच होगी तो सब सामने आ जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
तीसरे Nuclear Bomb का क्या हुआ, जो जापान पर गिराने वाला था अमेरिका | Demon Core | Tarikh E662
तीसरे Nuclear Bomb का क्या हुआ, जो जापान पर गिराने वाला था अमेरिका | Demon Core | Tarikh E662
Chandrayaan-3 के बाद सूर्य पर जाने की तैयारी में ISRO | Aditya L1 Mission | Solar Space Mission
Chandrayaan-3 के बाद सूर्य पर जाने की तैयारी में ISRO | Aditya L1 Mission | Solar Space Mission
जिस इमारत से पथराव हुआ, उसके दस्तावेज मांगे:दोबारा जुलूस निकालने पर अड़े लोग
पालकी (बेवाण) को लेकर आज फैसला लिया जाएगा। लोगों की मांग है कि दोबारा जुलूस निकाला जाए और पालकी...
तमिलनाडु में ट्रेन की बोगी में आई दरार, कर्मचारियों की सतर्कता से बची लोगों की जान
Tamil Nadu Train: ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे को दो दिन ही बीते हैं कि अब तमिलनाडु से ऐसा वीडियो...
India-Maldives Controversy: ऐक्शन में भारत, विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के उच्चायुक्त | Breaking
India-Maldives Controversy: ऐक्शन में भारत, विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के उच्चायुक्त | Breaking