बूंदी । राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय बालचन्द पाड़ा की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिव कॉलोनी उन्दीलिया की डूंगरी में पहुंच कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बच्चों को स्वर्णप्राशन ड्रॉप पिलाई गई । इसमें डॉ० पारुल सोनी , आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी एवं रामप्रकाश वर्मा वरिष्ठ कंपाउंडर ने सेवाएं दी । चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि स्वर्णप्राशन स्वर्णभस्मयुक्त आयुर्वेदिक इम्यूनोबूस्टर औषधि है ।चिकित्सकीय निर्देशन में नियमित स्वर्णप्राशन/आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन बच्चों की बौद्धिक शक्ति को बढ़ाने और सामान्य विकारों से लड़ने के लिए शरीर में विशिष्ट प्रतिरक्षा उत्पन्न करने में मदद करता है तथा बच्चों में शरीर ,मन ,बुद्धि और वाणी का उत्तम विकास करता है। इस शिविर में 75 बच्चे लाभान्वित हुए । विद्यालय के सुरेश कुमार वर्मा प्रधानाध्यापक ,श्रीमती शकुंतला मीणा, श्रीमती राजेश कुमारी मीणा, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, श्रीमती श्यामा गौतम अध्यापिका, श्रीमती बबली सैनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती राजेश चंदेल आंगनबाड़ी सहायिका आदि उपस्थित रहे स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी में डॉक्टर पारुल सोनी ने गर्भवती महिला एवं प्रसूता महिलाओं के बारे में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय बालचन्दपाड़ा में तीन विशिष्टता कैंद्र पंचकर्म केंद्र,आंचल प्रसूता केंद्र, जरा अवस्था केंद्र संचालित है जिसमें क्रमशः जटिल व कष्टसाध्य रोगियों, गर्भवती, प्रसूताओं व जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों तथा वृद्धावस्थाजन्य विकारों का विशेष उपचार किया जाता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मलेरिया क्रेश कार्यक्रम अभियान प्रारंभ। प्रथम चरण 1 अप्रैल से 14 मई तक चलेगा अभियान - डॉ. वांकाराम चौधरी
बालोतरा, 01 अप्रैल। मौसमी बीमारियो और मलेरिया रोकथाम को लेकर मलेरिया क्रेश कार्यक्रम अभियान के...
शेतकरी संघर्ष समितीच्यावतीने जिल्हाधिकारी कार्यालयावर विमा मोर्चा@news23
शेतकरी संघर्ष समितीच्यावतीने जिल्हाधिकारी कार्यालयावर विमा मोर्चा@news23
વડોદરા તાંદલજા વિસ્તારમાં રાત્રિના સમયે ડિમોલેશન કરાયું પોલીસના ચુસ્ત પોલીસ બંદોબસ્ત વચ્ચે ડિમોલેશન
વડોદરા તાંદલજા વિસ્તારમાં રાત્રિના સમયે ડિમોલેશન કરાયું પોલીસના ચુસ્ત પોલીસ બંદોબસ્ત વચ્ચે ડિમોલેશન
इजरायल का सुरक्षा कवच बनेगा अमेरिका, पश्चिम एशिया में तैनात होंगे लड़ाकू जेट और नौसेना जहाज
इजरायल की रक्षा के लिए अमेरिका अब पश्चिम एशिया में अतिरिक्त लड़ाकू जेट और नौसेना के जहाज तैनात...
સુરત ક્રાઈમ બ્રાંચે લોરેન્સ બિશ્નોઇ અને સંપત નહેરા ગેંગના 7 સાગરીતોની કરી ધરપકડ
સુરત ક્રાઈમ બ્રાંચે લોરેન્સ બિશ્નોઇ અને સંપત નહેરા ગેંગના 7 સાગરીતોની કરી ધરપકડ