बूंदी। आगामी 17 सितम्बर को अंता नगर पालिका चेयरमेन पद के उपचुनाव से पहले ही दो कांग्रेस पार्षद ने अपनी ही पार्टी को झटका देकर विधायक कंवरलाल मीना की मौजूदगी मे भाजपा मे शामिल हो गये है।
इसके साथ ही भाजपा बहुमत का आंकडा पार कर 22 पर पहुंच गई है और कंाग्रेस 12 पर ही सिमट गई है। कांग्रेस से संतोष गालव व भाजपा से रामेश्वर खण्डेलवाल चेयरमेन पद के लिये मैदान मे है। उल्लेखनीय है कि गत दिनो हुये तीन वार्डो के उपचुनाव मे दो पर कांग्रेस व एक पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई थी।
फिर छलका कांग्रेसियो का भाजपाई प्रेम, दो कांग्रेस पार्षद भाजपा मे शामिल
