राजस्थान के 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है. इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस पुरजोर तैयारियों में लगी हुई हैं. चुनावी घमासान के बीच सबसे रोचक बात यह है कि टिकट के लिए उम्मीदवारों की लंबी लिस्ट तैयार हो चुकी है. हालांकि, दोनों दलों में अभी तक प्रत्याशी के नाम कोई खास सहमति नहीं बनी है. कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए जातिगत समीकरण को साधने पर ध्यान दे रही है, दूसरी तरफ बीजेपी सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट पर जोर दे रही है. इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि पांच सीटें ऐसी हैं जहां पर सिर्फ इंडिया गठबंधन के विधायक सांसद बने हैं. इसलिए उन सीटों पर बीजेपी पूरा दम लगा रही है. कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता जयपुर से दिल्ली का सफर कर रहे हैं. सूत्र बता रहे हैं कि अभी किसी को हरी झंडी नहीं मिली है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के तीन समर्थक विधायक सांसद बने हैं. इसलिए उन तीनों सीटों पर सचिन पायलट ही टिकट देने में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे. झुंझुनूं, देवली-उनियारा और दौसा के विधायक सांसद बने हैं. इन सांसदों की इच्छा है उनके परिवार से किसी को टिकट दिया जाए. सांसदों की मांग पर सचिन पायलट पूरी तरह से सहमत नहीं हैं. सूत्रों के मुताबिक, इन सीटों पर अभी सिर्फ लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है. सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी में कुछ नामों पर सहमति भी बन चुकी है. बस चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार है. सलूंबर विधानसभा सीट को छोड़कर सभी सीटों पर बीजेपी को प्रत्याशी के नाम पर बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है. क्योंकि, सलूम्बर सीट पर सहानभूति के सहारे ही बीजेपी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. प्रदेश की बाकी पांच सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी की तरफ से कई नाम दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं. इन छह सीटों में दो सुरक्षित हैं. बाकी दो जाट, एक गुर्जर और एक मीणा बाहुल्य हैं. इसलिए इन सीटों पर बीजेपी दूसरी रणनीति के तहत चुनाव में जाना चाह रही है. इन सीटों पर बीजेपी पिछला चुनाव हार गई थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
15 ऑगस्ट को रेल्वे कर्मचारी को 20 ग्राम चांदी का सिक्का दिया जायेगा.
भारत आज़ादीकी 75मी वर्षगांठ पे आज़ादीका अमृत महोत्सव का जश्न मना रहा है ऐसेमे भारतीय रेलने अपने 75...
સીમાડા નાકા ખાતે આપના કાર્યકર્તાઓ દ્વારા ભાજપના કાર્યકર્તા પર જીવલેણ હુમલો
ગતરોજ સીમાડા નાકા ખાતે ભાજપના કાર્યકર્તા દ્વારા ગણેશ ચતુર્થી શુભેચ્છા ના બેનરો લગાડવા જતા...
ચાલતાં જતાં તા પાંચમ ભરવાં માંટે જતાં તા ડીસાથી ખડોસણ લ્લામાં વધતી જતી અક--સ્માતોની ઘટના
ચાલતાં જતાં તા પાંચમ ભરવાં માંટે જતાં તા ડીસાથી ખડોસણ લ્લામાં વધતી જતી અક--સ્માતોની ઘટના
एस जयशंकर जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक संग जल्द करेंगे बैठक, रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। डॉ. एस जयशंकर ने एक बार फिर से विदेश मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद देश को अपनी...