कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल की व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। विपिन बरथुनिया की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रदर्शनकारियों ने हॉस्पिटल प्रशासन को व्यवस्था सुधार के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। विपिन बरथुनिया ने कहा- एमबीएस हॉस्पिटल में हाड़ौती संभाग से मरीज इलाज के लिए आते हैं। हॉस्पिटल में हर जगह लाईनें लगी रहती हैं। ऐसे में मरीजों के 2 से 3 दिन खराब हो जाते हैं। उन्हें पर्ची कटवाने, डॉक्टर को दिखाने व जांच रिपोर्ट लेने में ही पूरा दिन बीत जाता है मरीज का इलाज शुरू नहीं हो पाता। उसे दूसरे दिन भी डॉक्टर को जांच रिपोर्ट दिखाने के लाइन में लगना पड़ता है। हॉस्पिटल में आए दिन चोरियां हो रही है। गंदगी का आलम है। इन्हीं अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए हॉस्पिटल अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। अगर 10 दिन में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ये 7 प्लेंक घटाते हैं पेट का फैट तेज़ी से | 7 Variations of Plank to Reduce Belly Fat
ये 7 प्लेंक घटाते हैं पेट का फैट तेज़ी से | 7 Variations of Plank to Reduce Belly Fat
Maruti Suzuki Grand Vitara खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, यहां जानें वेटिंग पीरियड, फीचर्स और कीमत
Maruti Suzuki Grand Vitara waiting period इस कार में हाइब्रिड इंजन मिलता है। इसमें दो मोटर का...
ছিপাঝাৰৰ চৰাঞ্চলৰ কিৰাকাৰাত চলিব নেকি উচ্ছেদ --বিধায়কৰ মন্তব্য
গৰুখুটি-ধলপুৰৰ ওচৰতে থকা কিৰাকাৰা চাপৰি পৰিদৰ্শন স্থানীয় প্ৰশাসনৰ।
শনিবাৰে ছিপাঝাৰৰ বিধায়ক...
કઠલાલ તાલુકાના ઘોઘાવાળા ખાતે વીજળી પડતા 10 બકરાં નું મૃત્યુ
ખેડા કઠલાલ બ્રેકીંગ
કઠલાલ તાલુકાના ગોગાવાળા ખાતે વીજળી પડતા 10 બકરીઓ...